इंडियन आइडल का 12वां सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस सिंगिंग रियलिटी शो के अब तक 11 सीजन प्रसारित हो चुके हैं लेकिन ये सीजन अक्सर विवादों में फंस जाता है। आए दिन कई कंटेस्टेंट अपनी गायिकी के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं तो कई बार दर्शकों का गुस्सा शो को जजों पर ही फूट पड़ता है। शनमुखप्रिया का नाम भी उन कंटेस्टें में शामिल हैं जो अक्सर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। 'योडलिंग क्वीन' के नाम से मशहूर शनमुखप्रिया के गाने लोगों को अच्छे लगते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है जब उनके गाने के तरीके पर दर्शकों ने नाराजगी जताई है और उन्हें शो से बाहर करने की मांग की है।
परफॉरमेंस को लेकर तनाव में हैं शनमुखप्रिया
अब लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रहीं शनमुखप्रिया ने कहा है कि वो इस हफ्ते की परफॉरमेंस के लिए बहुत ज्यादा तनाव में हैं। शनमुखप्रिया ने कहा कि वो इस एपिसोड में ये 'मेरा दिल गाना गाने वाली हैं, लेकिन उनके ऊपर कई तरह का तनाव है कि वो ज्यादा अच्छा परफॉर्म करें। बता दें कि पिछले काफी समय से शनमुखप्रिया से फैंस नाराज नजर आ रहे हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)