साल 2018 में बंद हो चुके फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच के तहत आयकर विभाग ने फिल्मकार अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू और रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिभाशीष सरकार से जुड़ी संपत्तियों पर बुधवार की सुबह छापा मारा। छापे के बाद से ही फैंटम फिल्म प्रोडक्शन हाउस सुर्खियों में हैं।
2 of 9
फैंटम फिल्म्स
- फोटो : Bollywood Bubble
बता दें कि साल 2011 में शुरू हुए फैंटम फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के लिए विक्रमादित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मंटेना ने एक साथ काम करने का फैसला किया था। इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म थी 'लूटेरा' जिसमें रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा साथ नजर आए थे। इसके अलावा इस प्रोडक्शन हाउस से फिल्म मनमर्जियां भी रिलीज हुई थी जिसमें तापसी पन्नू नजर आईं थी।
खबरों की मानें तो आयकर विभाग मुंबई और पूणे में करीब उन 30 से ज्यादा जगहों पर खोजबीन कर रहा है जिनके तार बॉलीवुड सितारों से जुड़े हैं। सिर्फ इन सितारों के ही नहीं बल्कि उनके कुछ एक्जक्यूटिव्स और टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी KWAN पर भी आयकर विभाग के छापे मारने की भी खबर है।
4 of 9
फैंटम कंपनी
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूज एंजेंसी पीटीआई के अनुसार कर चोरी के आरोपों की जांच और अधिक सबूत इकट्ठा करने के लिए आयकर विभाग इन सितारो के घर छापे मार रहा है। वहीं कहा जा रहा है कि कुछ आंतरिक लेन देन का मामला भी आयकर विभाग की नजर में है। बता दें कि फैंटम फिल्म्स कंपनी को अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना और विकास बहल ने 2011 में लॉन्च किया था। मार्च 2015 में रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फर्म में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। वहीं मधु- कश्यप- मोटवानी-बहल और रिलायंस एंटरटेनमेंट का 50-50 प्रतिशत का ज्वाइंट वेंचर था।
5 of 9
फैंटम फिल्म्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रोडक्शन हाउस द्वारा कई फिल्में प्रोड्यूस्ड की गई थी। इसमें लूटेरा, क्वीन, अगली, एनएच10 और मसान जैसी फिल्में शामिल हैं। इनमें से कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। गौरतलब है कि 2018 में विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद यह कंपनी बंद कर दी गई थी। इसके बाद ये चारों पार्टनर अलग हो गए थे। इन चारों पर आरोप है कि फैंटम फिल्म से हुई कमाई का सही ब्यौरा आयकर विभाग को नहीं दिया गया और इसे कमतर दिखाया गया।