बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन स्टार किड होते हुए भी उनके लिए फिल्मों में करियर बनाना आसान नहीं था। आज ऋतिक के एक्शन और गुड लुक्स की तो दुनिया दीवानी है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अपना करियर शुरू करने के लिए उन्हें कई पापड़ बेलने पड़े थे। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक ने कड़ी मेहनत के साथ अपने आप को इस मुकाम पर पहुंचाया हैं जहां आज लोग उन्हें अपना हीरो मानते हैं। आज ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं ऋतिक के स्ट्रग्रल दिनों के बारे में।
2 of 5
ऋतिक रोशन और राकेश रोशन
- फोटो : instagram/hrithikrosha
ऋतिक ने साल 2000 में पिता राकेश रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी और इसके साथ ही ऋतिक रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। बहुत से लोगों को लगता है कि ऋतिक को उनके पिता ने पहली फिल्म दे दी थी इसलिए उन्हें कोई मेहनत नहीं करनी पड़ी, लेकिन ये सच नहीं है। ऋतिक को काम सिखाने के लिए उनके पिता राकेश रोशन अपनी फिल्मों के सेट्स पर ही उनसे काम करवाते थे।
3 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। ऐसे में फिल्मों के बारे में सीखने के लिए उनके पिता राकेश ने उन्हें असिस्टेंट डायरेक्टर रखा हुआ था। उन्होंने कई सालों तक अपने पिता के फिल्मों के सेट्स पर काम किया। यहां ऋतिक रोशन सेट्स पर झाड़ू लगाने से लेकर स्टार्स को चाय देने का भी काम करते थे। ये सारे काम उनके पिता राकेश रोशन उनसे करवाते थे ताकी ऋतिक शुरूआत से सब सीख जाएं।
4 of 5
hrithik roshan
- फोटो : Twitter
ऋतिक रोशन ने अपने पिता की बनाई फिल्म 'करण अर्जुन' में भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। कहा जाता है कि ऋतिक रोशन को सेट पर कोई आराम नहीं करने दिया गया था। इस बारे में राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा, 'ये वो एक्सपीरियंस था जो मैंने उसे सिखाने के लिए और एहसास दिलाने के लिए दिया कि मैं अपनी जिंदगी में इतना आगे कैसे आया। मैं उसे सिखाना चाहता था कि सेट पर कैमरे के पीछे का माहौल क्या होता है, चीजें आराम से नहीं मिलती तो कैसा लगता है'।
5 of 5
hrithik roshan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
राकेश रोशन की सिखाईं ये बातें आगे चलकर ऋतिक के काम आईं। ये ही वजह है कि ऋतिक हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं। करियर की बात करें तो ऋतिक ने फिल्म 'आशा' में बाल कलाकार के रुप में काम किया था जिसके बदले उन्हें 100 रुपये मिले थे। इसके बाद ऋतिक ने काम सीखा और फिर 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद ऋतिक ने कोई मिल गया, कृष सीरीज, जोधा अकबर, धूम 2, अग्निपथ, कभी खुशी कभी गम, वॉर जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर लोगों को अपना दीवाना बना लिया।