ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन से अधिक हो चुका है और फिल्म अब भी सिनेमाघर में न सिर्फ टिकी हुई है बल्कि कमाई भी कर रही है। बता दें कि वॉर ने अभी तक कुल 303.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
2 of 5
वॉर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फिल्म वॉर ने पहले ही दिन कमाई में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म ने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें कि 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म वॉर, सुल्तान और टाइगर जिंदा है के बाद यशराज फिल्म्स की तीसरी फिल्म बन गई है जिसने 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
3 of 5
war film
- फोटो : amar ujala
वैसे 300 करोड़ के क्लब की बात करें तो वॉर के अलावा इस लिस्ट में सात और हिंदी फिल्मों का नाम है। वहीं बाहुबली को मिलाकर यह आंकड़ा आठ का हो जाता है जो हिंदी भाषा में 500 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इकलौती फिल्म है। इस लिस्ट में अभी तक पीके बजरंगी भाईजान सुल्तान दंगल टाइगर जिंदा है पद्मावत और संजू का नाम शामिल है।
4 of 5
War, Kabir Singh
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अब तक शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के पास रहा है। कबीर सिंह ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में 22वें दिन तक आकर 250 करोड़ रुपये कमाए थे।
5 of 5
the sky is pink, war
- फोटो : social media
वहीं वॉर के अलावा बाकी हालिया रिलीज फिल्मों की बात करें तो बता दें कि प्रियंका की द स्काई इज पिंक ने कुल 15.15 करोड़ रुपये और सैफ अली खान की लाल कप्तान ने 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की है।
पढ़ें: पति धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में हेमा मालिनी का खुलासा, कहा- मैं नहीं चाहती थी...