बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म "सुपर 30' की रिलीजिंग डेट सामने आ गई है। लेकिन इस बीच खबर आई है कि इमरान हाशमी भी अपनी फिल्म 'चीट इंडिया' लेकर आ रहे हैं। ऐसें में सिनेमाघरों में दोनों की फिल्म को लेकर बड़ी टक्कर होने वाली है।
2 of 5
Hrithik Roshan and emraan
पहले आपको बता दें कि फिल्म 'सुपर 30' की डेट नवंबर 2018 से बढ़ाकर 25 जनवरी 2019 कर दी गई है। वहीं, इमरान हाशमी की भी फिल्म 'चीट इंडिया' भी 25 जनवरी को रिलीज होनी है। टी सीरिज बैनर तले बन रही फिल्म 'चीट इंडिया" को शौमिल सेन डायरेक्ट कर रहे हैं।
3 of 5
Hrithik Roshan and Anand Kumar
लेकिन खास बात ये है कि दोनों ही फिल्म 'सुपर 30ट और 'चीट इंडिया' शिक्षा को लेकर बात करती नजर आएंगी। ऋतिक की फिल्म एक बायोपिक फिल्म है। इमरान का कहना है कि उनकी फिल्म में शिक्षा के असल पहलुओं को करीबी से दिखाया जाएगा। बता दें कि ऋतिक की फिल्म बिहार के एक ट्यूटर आनंद कुमार पर आधारित है जो गरीब बच्चों को पढ़ाकर उन्हें आईआईटी में पहुंचाने का काम करते हैं।
वहीं इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म 'चीट इंडिया' की तारीख बदलने की जानकारी ट्विटर पर दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'टी सीरीज भूषण कुमार, इमरान हाशमी फिल्म्स और एंटरटेनमेंट ड्रामा 'चीट इंडिया' 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।'
खबर है कि इमरान की फिल्म पहले फरवरी 2019 में रिलीज होनी थी। फिल्म की तारीख बदलने का यह फैसला अचानक लिया गया है। लेकिन अब दर्शकों के लिए यह एक दुविधा ही होगी कि वह किस फिल्म को चुने, क्योंकि दोनों ही फिल्में देश की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाती नजर आएंगी।