हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को रेलवे स्टेशन से उठाकर एक स्टार बना दिया । रानू ने हिमेश के साथ उनकी फिल्म के लिए कई गाने गाए । अब रानू स्टार बन गई हैं । उनके लाखों फैंस भी हैं । पिछले दिनों रानू उस समय चर्चा में आ गईं जब उन्होंने अपनी एक फैन के साथ बदसलूकी की ।
2 of 5
हिमेश रेशमिया और रानू मंडल
- फोटो : सोशल मीडिया
रानू के बारे में पूछने पर हिमेश बोले, 'मैं उनका मैनेजर नहीं हूं । जो आप उनके बारे में मुझसे पूछ रहे हैं । इंडस्ट्री में ब्रेक मैंने सिर्फ रानू को नहीं, बल्कि कई सारे स्टार्स को दिया है । जैसे आर्यन, दर्शन, शैनन, पलक मुच्छल ।' इसके अलावा हिमेश ने रानू की तारीफ भी की ।
3 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
रानू के बारे में पूछने पर हिमेश बोले, 'मैं उनका मैनेजर नहीं हूं । जो आप उनके बारे में मुझसे पूछ रहे हैं । इंडस्ट्री में ब्रेक मैंने सिर्फ रानू को नहीं, बल्कि कई सारे स्टार्स को दिया है । जैसे आर्यन, दर्शन, शैनन, पलक मुच्छल ।' इसके अलावा हिमेश ने रानू की तारीफ भी की ।
4 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
हिमेश से पूछा गया कि क्या रानू आपके किसी आने वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती हैं। इस पर हिमेश ने कहा कि 'उनका गाना काफी बढ़िया है । मैं कई और म्यूजिक डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स से बात करूंगा कि रानू को इंडस्ट्री में काम मिले, क्योंकि उनकी आवाज काफी शानदार है ।'
5 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : Viral Bhayani, Instagram
रानू पिछले दिनों काफी ट्रोल हुई थीं । इस पर हिमेश ने कहा, 'बीते काफी समय से मेरी कोई ट्रोलिंग नहीं हुई है । रानू की सेल्फी वीडियो वाले ट्रोलिंग मामले के बारे में मैं जानता हूं लेकिन इस पर आप मुझसे कुछ ना पूछें, बल्कि रानू से जाकर जवाब मांगें' ।
Bigg Boss 13: सलमान के खुलासे के बाद अरहान खान के भाई ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'वो तो रश्मि को...'