'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के बीते हफ्ते के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान के अरहान खान (Arhaan Khan) पर बड़ा खुलासा किया था। सलमान ने रश्मि देसाई को घरवालों के सामने अरहान की शादी और बच्चे का सच बताया था। इस खुलासे के बाद रश्मि देसाई का परिवार लगातार प्रतिक्रिया दे रहा है। यहां तक कि उन्होंने अरहान के उस बयान पर भी नराजगी जताई जिसमें उन्होंने रश्मि के सड़क पर आने की बात कही थी। अब इस पूरे मामले पर अरहान खान के भाई ने प्रतिक्रिया दी।
Bigg Boss 13: सलमान के खुलासे के बाद अरहान खान के भाई ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'वो तो रश्मि को...'
अरहान के भाई ताज खान ने बॉम्बे टाइम्स वेबसाइट से इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा। ताज खान ने कहा- 'मुझे पता है 'वीकेंड का वार' में जो भी हुआ उससे अरहान काफी परेशान हैं। इसी वजह से हम लोग भी परेशान हैं। यह सब चीजें पब्लिक में खोलना ठीक नहीं है और थोड़ा असंवेदनशील भी है। मुझे पता है वह रश्मि से प्यार करता है और वह इस मुद्दे को कभी भी नेशनल टीवी पर इस तरह नहीं उठाना चाहता था।'
जब ताज से अरहान के उस बयान के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने रश्मि देसाई के सड़क पर आने की बात कही थी। इस पर ताज ने कहा- 'इन सब चीजों को बताने के लिए यह जगह सही नहीं है। अरहान ने सलमान सर को भी कहा है कि वह समय आने पर खुद ही सब बता देता। जो भी हुआ वह दुखद है। मैंने वो एपिसोड देखा है जिसमें वह रश्मि के बारे में बात कर रहे हैं। मुझे दुख हुआ ये सुनकर कि अरहान ने कहा कि वह सड़क पर थीं।'
ताज ने आगे कहा- 'मुझे पता है वह इस तरीके से नहीं कहना चाहता था। उसके लिए यह मुश्किल समय है। वो बिल्कुल भी ऐसा नहीं है। वह मजबूत कंटेस्टेंट की तरह की घर पर रहेगा।' आपको बता दें, शो में अरहान ने अपनी पोल खुलने के बाद शेफाली बग्गा से रश्मि के बारे में बड़ी बात कह दी थी। अरहान ने कहा था, 'रश्मि देसाई खत्म हो चुकी थी। जब मैं उससे मिला था तो उसके अकाउंट में जीरो बैलेंस था। मैं उसे वहां से यहां तक कैसे लेकर आया हूं, वो मैं ही जानता हूं।'
अरहान के इस बयान पर रश्मि के भाई गौरव देसाई ने भी प्रतिक्रिया दी। स्पॉटव्बॉय से इंटरव्यू में गौरव ने कहा था- 'मेरी बहन कभी भी सड़क पर नहीं आई थी। मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा कि यह इंसान इस तरह की बातें करके रश्मि की छवि को क्यों नुकसान पहुंचा रहा है। अपने पार्टनर के मुंह से यह सब सुनना कोई साधारण बात नहीं है। इससे पहले 'वीकेंड का वार' में जो भी हुआ उससे वैसे ही हम लोग परेशान हैं ऊपर से इस तरह की बात। यह सब बेतुकी बातें हैं।'
Bigg Boss 13: 'सीक्रेट रूम' में और बिगड़ी सिद्धार्थ शुक्ला की तबीयत, अस्पताल में भर्ती