सिंगापुर में आयोजित दूसरे वार्षिक एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में दिल्ली क्राइम सीरीज को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेटफ्लिक्स की इस ड्रामा सीरीज के लिए शेफाली शाह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला। उन्होंने सीरीज में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई है। सात एपिसोड की इस ड्रामा सीरीज को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन- फिक्शन और सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीमर/ओटीटी पर ओरिजिनल प्रोग्राम समेत कुल चार अवॉर्ड मिले।
2 of 5
शेफाली शाह
- फोटो : amar ujala, mumbai
'दिल्ली क्राइम' वेब सीरीज दिल्ली के चर्चित निर्भया केस पर आधारित है। इसका निर्देशन ऋची मेहता ने किया है। शेफाली शाह ने इस सीरीज में एक गंभीर पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है। वह रेप केस की छानबीन करती हैं और उसके अपराधियों को 72 घंटे के अंदर पकड़ लेती हैं।
3 of 5
शेफाली शाह
- फोटो : amar ujala, mumbai
दिल्ली क्राइम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का शेफाली शाह के लिए यह तीसरा अवॉर्ड है। इससे पहले उन्हें आईरियल अवॉर्ड सहित एक और सम्मान में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिल चुका है।
4 of 5
शेफाली शाह
- फोटो : amar ujala, mumbai
दिल्ली क्राइम में अभिनय के लिए शेफाली को मिली जबरदस्त प्रतिक्रियाओं पर वह कहती हैं, 'मैं जैसा महसूस कर रही हूं उसे शब्दों में व्यक्त करना बहुत मुश्किल है। मैं यह अवॉर्ड जीतकर बेहद रोमांचित और उत्साहित हूं। इसके लिए चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई दक्षिण एशियाई देश नामित थे और मुकाबला बहुत कड़ा था।'
5 of 5
शेफाली शाह
- फोटो : amar ujala, mumbai
इसी कड़ी में वह आगे कहती हैं, 'मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरवान्वित महसूस किया। एक भारतीय कहानी ने जिस तरह की जीत हासिल की है और जिस तरह की सराहना 'दिल्ली क्राइम' को दुनिया भर से मिली है, इस बात ने मुझे बहुत खुशी दी है। मैं सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज का अवार्ड पाने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित थी। मुझे इस शो का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस हुआ है। यह इस शो के लिए काम कर रहे हर व्यक्ति की कड़ी मेहनत और प्यार का नतीजा है।'