सोनम कपूर और नेहा धूपिया के बाद अब बॉलीवुड के सिंगिंग स्टार हिमेश रेशमिया ने शादी कर ली है । हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से लोखंडवाला अपार्टमेंट की छत पर सात फेरे लिए । सोनिया एक टीवी एक्ट्रेस हैं ।
PHOTOS: हिमेश रेशमिया ने टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से की दूसरी शादी, 10 साल से कर रहे थे डेट
शादी गुजराती रीति-रिवाजों से हुई है । हिमेश और सोनिया पिछले 10 साल से रिलेशन में थे । यह हिमेश की दूसरी शादी है । पिछले साल ही हिमेश ने अपनी पत्नी कोमल से 22 साल बाद तलाक ले लिया था ।
A post shared by bollywood love (@bolywoodlove) on
शादी में हिमेश की पहली पत्नी का बेटा स्वयं भी मौजूद थे । शादी कुछ खास रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के बीच हुई । हिमेश की पत्नी सोनिया 'सती', 'किट्टी पार्टी', 'रिमिक्स', 'एस बॉस' और 'कैसा ये प्यार है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं ।
A post shared by Wedding Asia (@weddingasiaofficial) on
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on
हिमेश और सोनिया को अक्सर कई इवेंट में साथ देखा जाता था। बता दें कि हिमेश ने 21 साल की उम्र में कोमल से शादी की थी। हिमेश ने अब तक 700 गाने गाए हैं और 120 फिल्मों के गानों को कंपोज किया है। आज हिमेश एक जाने-माने म्यूजिक कंपोजर बन गए हैं।