बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी आज भी रिलेशनशिप्स गोल देती नजर आती है। दोनों के बीच बेशुमार प्यार आज भी जग जाहिर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों के प्यार और शादी का सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं, ऐसे में हेमा ने धर्मेंद्र संग अपने रिश्ते और उनकी पहली पत्नी के बारे में खुलकर बात की है।
2 of 5
Parkash Kaur, Hema Malini and Dharmendra
- फोटो : file photo
दरअसल हेमा मालिनी अक्सर अपने निजी जीवन पर बात करने से बचती नजर आती हैं। लेकिन इस बार हेमा ने अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की है। फिल्म क्रिटिक और जर्नलिस्ट सुभाष के झा से बातचीत में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में बात की।
3 of 5
धर्मेंद्र ने किया हेमा मालिनी के लिए प्रचार
- फोटो : Hema Malini Twitter
धर्मेंद्र के बारे में हेमा ने कहा- 'जिस वक्त मैंने पहली बार धरम जी को देखा था तभी मुझे अहसास हो गया था कि वो सिर्फ मेरे लिए बने हैं और मैंने उनके साथ अपना पूरा जीवन व्यतीत करने का फैसला कर लिया।' वहीं डेंगू से हाल ही में रिकवर हुए धर्मेंद्र के बारे में हेमा ने कहा- 'धरम जी कहते हैं कि उन्हें पैरों में बहुत दर्द है। मुझे लगता है कि हम बूढ़े होते जा रहे हैं। लेकिन हमारा एक-दूसरे पर भरोसा पहले की तरह बना हुआ है।'
वहीं धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में हेमा ने कहा- 'मैं नहीं चाहती थी कि हमारी शादी से किसी को भी दुख पहुंचे। उनकी पहली पत्नी और बच्चों ने कभी अपनी जिंदगी में मेरा हस्तक्षेप महसूस नहीं किया। मैंने धर्मेंद्र से शादी की लेकिन कभी उन्हें उनकी पहली फैमिली से अलग नहीं किया।' गौरतलब है कि धर्मेंद्र और हेमा फिल्म सीता और गीता, शोले और ड्रीम गर्ल जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं।
5 of 5
सांसद हेमामालिनी ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बातचीत में जब हेमा से उनकी खूबसूरती के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'क्या ब्यूटी? क्या सीक्रेट? मैंने कभी अपने आप को खूबसूरत नहीं सोचा। वो तो दूसरे लोग हैं जो बताते रहते हैं कि मैं खूबसूरत हूं। तब मैं सोचती हूं क्या मैं सच में खूबसूरत हूं? मुझे लगता है खूबसूरत रहने का सीक्रेट है इसके बारे में बिल्कुल भी ना सोचना।'
पढ़ें: राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री हुई 'सांड की आंख', रिलीज से पहले जानें कैसी है फिल्म