संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। आम लोगों के साथ फिल्मी सितारों को भी यह शो काफी पसंद आया है। भंसाली भी लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं। इस बीच फिल्मकार ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। इस बातचीत के दौरान भंसाली ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। बातीच में फिल्मकार ने सलमान को इंडस्ट्री में अपना एकमात्र दोस्त बताया है।
Indian 2: फिल्म के सीक्वल के बाद ‘इंडियन 3’ की तैयारी में हैं कमल हासन! बताया- कब होगी रिलीज
2 of 5
संजय लीला भंसाली, सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई/ इंस्टाग्राम
एक साक्षात्कार में भंसाली ने कहा कि दोनों के बीच भले की कई मुद्दों पर मतभेद हों, लेकिन फिर भी सलमान हमेशा उन पर नजर रखते हैं और उनकी गलतियों को भी जरूर बताते हैं। सलमान और भंसाली इंशाअल्लाह में साथ काम करने वाले थे, लेकिन कुछ मुद्दों पर दोनों राय अलग-अलग थी, जिसकी वजह से बात नहीं बन सकी और यह फिल्म डिब्बा बंद हो गई।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @ beingsalmankhan
सलमान के साथ अपने समीकरण पर बात करते हुए भंसाली ने कहा, “अपने सभी अभिनेताओं से मुझे प्यार है। उनके साथ आपका रिश्ता दोस्ती के साथ प्यार का भी होना चाहिए। आपको अपने अभिनेताओं को प्यार करने के साथ उन पात्रों से प्यार करना होगा, जिन्हें आप बना रहे हैं। एकमात्र व्यक्ति जिसके जिसका मैं अभी भी दोस्त हूं, वे सलमान हैं।"
4 of 5
हीरामंडी के सेट पर संजय लीला भंसाली और मनीषा कोइराला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म निर्माता ने कहा कि भले ही उनकी फिल्म 'इंशाअल्लाह' बंद हो गई थी, लेकिन सलमान ने उनसे बात करना बंद नहीं किया। उन्होंने कहा, ''अगर कोई प्रोजेक्ट नहीं भी हुआ तो भी वह मेरे साथ खड़े हैं। वे मुझे फोन करते हैं, मेरी फिक्र करते हैं। पूछते हैं कि क्या आप ठीक हो भाई? कुछ गलत करने पर बताते हैं कि आपने गड़बड़ कर दी है।''
5 of 5
संजय लीला भंसाली, मनीषा कोइराला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
संजय ने सलमान के साथ लंबे समय से काम नहीं किया है, लेकिन वे मानते हैं कि अभिनेता का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। संजय और सलमान ने 'खामोशी', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'सांवरिया' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। 2019 में, यह जोड़ी आलिया भट्ट के साथ 'इंशाअल्लाह' नामक एक प्रोजेक्ट के लिए 12 साल बाद फिर से साथ आने वाली थी। हालांकि, रचनात्मक मतभेदों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
Samarth Jurel: 'खतरों के खिलाड़ी 14' से बाहर हुए समर्थ जुरेल, लेकिन ऐसे हो सकती है बाद में एंट्री!