बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए दर्शक बेताब हैं। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं, माता सीता की भूमिका साई पल्लवी निभा रही हैं। पहले चर्चा थी कि 'केजीएफ' स्टार यश इसमें रावण का किरदार निभाएंगे। हालांकि, उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रामायण में रावण की भूमिका के लिए असली सोने से बने कपड़े बन रहे हैं।
Ramayan:रणबीर कपूर की 'रामायण' में रावण के लिए बन रहे असली सोने के कपड़े! कौन बनेगा नितेश की फिल्म का लंकापति?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 19 May 2024 01:39 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण में रावण की भूमिका के लिए वह असली सोने से बने कपड़े बन रहे हैं। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर नितेश तिवारी की रामायण में रावण की भूमिका कौन सा कलाकार निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन