फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Kamal haasan revealed indian 3 will be release after six months of indian 2 release according to reports

Indian 2: फिल्म के सीक्वल के बाद ‘इंडियन 3’ की तैयारी में हैं कमल हासन! बताया- कब होगी रिलीज

Sun, 19 May 2024 04:39 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 19 May 2024 04:39 PM IST
सार

अभिनेता कमल हासन ने अपनी आगामी फिल्म ‘इंडियन 2’ को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने ‘इंडियन 3’ से जुड़ी अपडेट भी दी है। आइए जानते हैं दिग्गज अभिनेता ने क्या कहा?

विज्ञापन
Actor Kamal haasan revealed indian 3 will be release after six months of indian 2 release according to reports
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

विस्तार

दिग्गज अभिनेता कमल हासन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इंडियन 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह फिल्म के प्रमोशन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। अब ‘आईपीएल सीजन 17’ में ‘आरसीबी’ और ‘सीएसके’ के मैच के दौरान अभिनेता कमल हासन और शंकर ने तमिल कमेंटेटर्स के साथ जुड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान अभिनेता ने ‘इंडिया’ फ्रेंचाइजी की फिल्म को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी इंडियन 2?
निर्माताओं ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान इससे जुड़ी अहम जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल हासन ने खुलासा किया कि उनकी फिल्म ‘इंडियन 2’ के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। उनका लक्ष्य है कि अगले साल जनवरी तक फिल्म को रिलीज कर दिया जाए।

विज्ञापन

Samarth Jurel: 'खतरों के खिलाड़ी 14' से बाहर हुए समर्थ जुरेल, लेकिन ऐसे हो सकती है बाद में एंट्री!

विज्ञापन
विज्ञापन

‘इंडियन 2’ के बाद ‘इंडियन 3’ की तैयारी
इसी प्रमोशनल इवेंट के दौरान अभिनेता कमल हासन ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने बताया कि ‘इंडियन 2’ के रिलीज के छह महीने बाद ही ‘इंडियन 3’ को भी रिलीज किया जा सकता है। 

शंकर की वजह से फिल्म कर रहे कमल हासन
‘इंडियन 2’ साल 1996 में आई फिल्म ‘इंडियन’ फ्रेंचाइजी का सीक्वल है। ‘इंडियन’ का भी निर्देशन शंकर ने किया है और कमल हासन ने उसमें मुख्य भूमिका निभाई है। बातचीत के दौरान दिग्गज अभिनेता ने कहा कि वह सिर्फ इसलिए ‘इंडियन’ फ्रेंचाइजी में काम करने को तैयार हुए क्योंकि वह कहानी शंकर दिखा रहे हैं।

‘इंडियन 2’ स्टार कास्ट
‘इंडियन 2’ एक एक्शन फिल्म है। फिल्म में कमल हासन, काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, बॉबी सिम्हा, रकुल प्रीत सिंह, एसजे सूर्या, प्रिया भवानी शंकर, ब्रह्मानंदम और अन्य लोग प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि निर्माताओं ने अभी तक ‘इंडियन 2’ की रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, ‘इंडियन 3’ के किरदारों को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
अनन्या पांडे की हर एक तस्वीर में दिखा गजब का नूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed