फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samarth Jurel out of Khatron Ke Khiladi 14 due to knee injury but may enter later by wild card entry

Samarth Jurel: 'खतरों के खिलाड़ी 14' से बाहर हुए समर्थ जुरेल, लेकिन ऐसे हो सकती है बाद में एंट्री!

Sun, 19 May 2024 04:23 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 19 May 2024 04:23 PM IST
सार

'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन में दर्शकों को समर्थ जुरेल के स्टंट देखने को नहीं मिलेंगे। उनके चाहने वालों के लिए निश्चित तौर पर यह एक बुरी खबर है। 

विज्ञापन
Samarth Jurel out of Khatron Ke Khiladi 14 due to knee injury but may enter later by wild card entry
समर्थ जुरेल - फोटो : इंस्टाग्राम @samarthjurel

विस्तार

'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 14 जल्द ही शुरू होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी शो के प्रतिभागी खतरनाक स्टंट करने के लिए तैयार है। लोग इस शो को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इस नए सीजन के प्रतिभागियों का एलान किया गया था। इसी बीच शो के एक प्रतिभागी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन


समर्थ के घुटने में लगी चोट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के 14वें सीजन में दर्शकों को समर्थ जुरेल के स्टंट देखने को नहीं मिलेंगे। दरअसल, उनके घुटने में चोट लग गई है। इस वजह से उन्होंने शो से अपना नाम वापस ले लिया है। उनके चाहने वालों के लिए निश्चित तौर पर यह एक बुरी खबर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शो के बाकी प्रतिभागी 22 मई को मुंबई से रोमानिया के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


TV Actress: छोटे पर्दे पर धमाल मचा रहीं बिहार की ये हसीनाएं, एक तो है टीवी की फेवरेट बहू और पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइल्ड कार्ड से हो सकती है एंट्री
समर्थ जुरेल के शो से बाहर होने की पुष्टि शो के एक अन्य प्रतिभागी अभिषेक कुमार ने की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक ने समर्थ की सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि चोटिल होने के कारण समर्थ के लिए स्टंट करना सही नहीं था। इसलिए, अब वो अगले साल इस शो में भाग ले सकते हैं। हालांकि, एक चर्चा यह भी है कि समर्थ शो के बीच में वाइल्ड कार्ड के जरिए भी शो में एंट्री मार सकते हैं।

Celebs: मलाइका से पहले इन सितारों ने किराए पर दिए अपने आलीशान घर, किराया वसूल हर महीने करते हैं मोटी कमाई

मन्नारा चोपड़ा ले सकती हैं समर्थ की जगह
समर्थ जुरेल के बाहर जाने के बाद अब सवाल उठता है कि आखिर उनकी जगह कौन लेगा। इसे लेकर एक अफवाह फैल रही है कि मन्नारा चोपड़ा से प्रतिभागी के तौर पर शो में शामिल होने के लिए बातचीत की जा सकती है। मालूम हो कि समर्थ जुरेल 'बिग बॉस' के 17वें सीजन में भी नजर आ चुके हैं। पिछले दिनों समर्थ अपनी प्रेमिका ईशा मालवीय से ब्रेकअप के कारण काफी चर्चा में थे। खुद समर्थ ने अपनी पूर्व प्रेमिका ईशा को अवसरवादी बताया था।

Anil Kapoor: अनिल ने पत्नी सुनीता को रोमांटिक अंदाज में विश की वेडिंग एनिवर्सरी, लिखा- मैं आपसे इतना प्यार...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed