Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut targets Sonia Gandhi over Gandhi family history says One mysterious foreign national

कंगना रनौत का बड़ा बयान: सोनिया गांधी को बताया रहस्यमयी विदेशी नागरिक, गांधी परिवार के इतिहास पर साधा निशाना

Tue, 10 Nov 2026 05:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 10 Nov 2026 05:25 PM IST
सार

  • कंगना रनौत ने कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला है।
  • अभिनेत्री के मुताबिक विदेशी महिला ने खुलेआम विदेशी एजेंडे को बढ़ावा दिया।
  • 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 282 सीटें जीतीं थीं। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut targets Sonia Gandhi over Gandhi family history says One mysterious foreign national
भाजपा सांसद कंगना रनौत, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोनिया गांधी के राजनीतिक रूप से प्रमुख बनने पर सवाल उठाए और गांधी परिवार से जुड़ी घटनाओं के सिलसिले को कई संयोगों की एक श्रृंखला करार दिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कंगना की पोस्ट में क्या है?
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने सोनिया गांधी को लेकर लिखा, 'हर कोई एनवीडिया हनी ट्रैप विवाद के बारे में बात कर रहा है। आपातकाल (इमरजेंसी) के दौर को लेकर मैंने भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर काफी रिसर्च की है। मुझे यह बात कभी समझ नहीं आई कि कैसे एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक गांधी परिवार में आती है, फिर इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी, जो सत्ता के संभावित उत्तराधिकारी थे- सब मारे जाते हैं। अंत में सत्ता के लिए केवल एक ही विकल्प बचता है, वह विदेशी नागरिक सोनिया गांधी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

दशकों तक सरकार चलाती रहीं सोनिया
कंगना ने आगे लिखा 'लोगों को यह भी अजीब नहीं लगा कि इतने सारे संयोग एक साथ कैसे हो गए। यही नहीं उस विदेशी महिला ने खुलेआम विदेशी एजेंडे को बढ़ावा दिया और आतंकवादियों के लिए मगरमच्छ के आंसू बहाए। फिर भी वह दशकों तक सरकार चलाती रहीं, जब तक कि 2014 का समय नहीं आ गया।'
विज्ञापन

2014 में बनी भाजपा की सरकार
बता दें कि 2014 के आम चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 282 सीटें जीतीं और एनडीए गठबंधन ने सरकार बनाई। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वहीं कांग्रेस ने केवल 44 सीटें जीतीं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन (UPA) का दस साल का शासन खत्म हुआ था। 

Kangana Ranaut targets Sonia Gandhi over Gandhi family history says One mysterious foreign national
कंगना रनौत - फोटो : पीटीआई
कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
  • काम की बात करें तो कंगना रनौत अगली बार ड्रामा फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
  • यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज हुई।
  • इस फिल्म का मकसद 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान हेल्थकेयर वर्कर्स की बहादुरी और हिम्मत को दिखाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed