{"_id":"6af2e8c95e9cb8c8a00fb76c","slug":"scene-box-office-collection-worldwide-day-4-suriya-movie-earn-rs-150-cr-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीन बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' की आंधी के बीच सूर्या की फिल्म का धमाका, चार दिन में 150 करोड़ का आंकड़ा किया पार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सीन बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' की आंधी के बीच सूर्या की फिल्म का धमाका, चार दिन में 150 करोड़ का आंकड़ा किया पार
Tue, 10 Nov 2026 03:20 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:20 PM IST
सार
- सीन सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
- इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भारत में 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।
- बता दें कि इसके साथ ही इस साल सूर्या के हाथ तीसरी बड़ी सफलता लगी है।
विज्ञापन
सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ सुपरस्टार सूर्या की बॉक्स ऑफिस पर जीत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी हालिया तमिल फिल्म 'सीन' ने रिलीज के महज चार दिनों में दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
जीतू माधवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके साथ ही सूर्या ने लगातार तीसरी हिट फिल्म अपने नाम कर ली है। इससे पहले उनकी फिल्में 'करुप्पु' और 'विश्वनाथ एंड सन्स' भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं।
खास बात यह है कि 'सीन' की बॉक्स ऑफिस पर यह कमाई उस समय हो रही है, जब नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' भी दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पांच दिनों में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

Trending Videos
सीन
- फोटो : यूट्यूब
सीन ने दुनियाभर में कमाए 150 करोड़
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'सीन' ने रिलीज के चौथे दिन यानी 9 नवंबर को भारत में 21.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म के देशभर में कुल 5,801 शो हुए। इनमें तमिल वर्जन के 4,378 शो से 17.90 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि तेलुगु वर्जन ने 1,423 शो से 3.50 करोड़ रुपये जुटाए। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 98.20 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि नेट कलेक्शन 84.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

विदेशों में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन
'सीन' को विदेशों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने चौथे दिन विदेशी बाजारों से करीब 7.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 54 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 152.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अब यह फिल्म 200 करोड़ की तरफ बढ़ रही है।
सूर्या के लिए लगातार तीसरी सफलता
'सीन' की सफलता सूर्या के लिए इस साल की एक और बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले उनकी 'करुप्पु' और 'विश्वनाथ एंड सन्स' को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। खास बात यह है कि इन तीनों फिल्मों में सूर्या अलग-अलग अंदाज में नजर आए हैं। इस बार भी उन्होंने अपने पुराने बड़े और दमदार किरदारों से हटकर कुछ अलग करने की कोशिश की है।

'रामायण' से भी मिल रही है बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
एक तरफ सूर्या की 'सीन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, तो दूसरी तरफ रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण: पार्ट वन' भी कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों के भीतर दुनियाभर में 663 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में दोनों फिल्मों की कमाई इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
'सीन' में सूर्या के साथ नजरिया नाजिम और नसलेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, फिल्म में आनंदराज, लाल और राज प्रियन भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्रोडक्शन हाउस 2D एंटरटेनमेंट और झागरम स्टूडियोज के तहत प्रोड्यूस किया है।
बता दें कि सूर्या इससे पहले वेंकी अटलुरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ ममीथा बैजू, राधिका सरथकुमार, रवीना टंडन, सुनील रेड्डी और राजीव मेनन भी थे। यह फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।