फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकाव्य श्री रामायण कथा: हरियाणा के सीएम ने जारी किया फिल्म का पोस्टर, क्या बोले अंजलि अरोड़ा और देव शर्मा?

Thu, 10 Sep 2026 04:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 10 Sep 2026 04:30 PM IST
सार

Mahakavya Shri Ramayan Katha: अंजलि अरोड़ा की अदाकारी से सजी फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की टीम ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। आइए जानते हैं इस मुलाकात पर अंजलि अरोड़ा और देव शर्मा ने क्या कहा है?
 
विज्ञापन
Haryana CM Nayab Singh Saini unveils poster of Mahakavya Shri Ramayan Katha Dev Sharma And Anjali Arora say Th
महाकाव्य श्री रामायण कथा - फोटो : एक्स@taran_adarsh
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अपने दफ्तर में अपकमिंग फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का नया पोस्टर जारी किया है। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार अंजलि अरोड़ा और देव शर्मा के साथ-साथ निर्माता प्रकाश महोबिया भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने फिल्म की टीम को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं और इस प्रोजेक्ट से जुड़े युवा कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
Haryana CM Nayab Singh Saini unveils poster of Mahakavya Shri Ramayan Katha Dev Sharma And Anjali Arora say Th
महाकाव्य श्री रामायण कथा - फोटो : एक्स@taran_adarsh
किसने निभाया सीता का किरदार?
फिल्म में देव शर्मा श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अंजलि अरोड़ा सीता का किरदार निभाकर फीचर फिल्म में डेब्यू कर रही हैं। रजनीश दुग्गल  रावण की भूमिका में हैं और शील वर्मा भगवान राम के भाई लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे।
Haryana CM Nayab Singh Saini unveils poster of Mahakavya Shri Ramayan Katha Dev Sharma And Anjali Arora say Th
महाकाव्य श्री रामायण कथा - फोटो : एक्स@taran_adarsh
मंत्री राजेश नागर ने दी शुभकामनाएं
चंडीगढ़ दौरे के दौरान फिल्म की टीम हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री राजेश नागर से भी मिली। उन्होंने टीम की कोशिशों की तारीफ की। कलाकारों और फिल्ममेकर्स का हौसला बढ़ाया और फिल्म की थिएटर रिलीज के लिए शुभकामनाएं दीं।'

ओटीटी रिलीज: डाकू बनकर घमासान करेंगे अरशद वारसी, 40 भूतों से भिड़ेंगी आशा नेगी; इस हफ्ते देखें ये प्रोजेक्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana CM Nayab Singh Saini unveils poster of Mahakavya Shri Ramayan Katha Dev Sharma And Anjali Arora say Th
महाकाव्य श्री रामायण कथा - फोटो : एक्स@taran_adarsh
मुलाकात को लेकर क्या बोलीं अंजलि अरोड़ा?
अंजलि अरोड़ा के लिए यह मुलाकात खास अहमियत रखती है क्योंकि वह और उनके को-स्टार देव शर्मा दोनों ही हरियाणा से हैं। इस मुलाकात के बारे में बात करते हुए अरोड़ा ने कहा, 'अपनी पहली ही फिल्म के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी का आशीर्वाद और प्रोत्साहन मिलना मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। जिस गर्मजोशी से उन्होंने हमारा हौसला बढ़ाया और हम जैसे युवा कलाकारों का समर्थन किया, वह वाकई प्रेरणादायक है। उन्हें अपना नया पोस्टर दिखाना और पहली बार उनके हाथों से इसे जारी करवाना भी बहुत खास था। जब मैं श्री राम के आशीर्वाद से इस नए सफर की शुरुआत कर रही हूं, तो ऐसे पल मुझे और भी हिम्मत और कृतज्ञता का एहसास कराते हैं।'
विज्ञापन
Haryana CM Nayab Singh Saini unveils poster of Mahakavya Shri Ramayan Katha Dev Sharma And Anjali Arora say Th
महाकाव्य श्री रामायण कथा - फोटो : एक्स@taran_adarsh
क्या बोले देव शर्मा?
अभिनेता देव शर्मा ने कहा, 'श्री राम का किरदार निभाना सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी दोनों है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से मिलना, उन्हें अपनी फिल्म दिखाना और उनका आशीर्वाद पाना हम सभी के लिए बहुत मायने रखता है। 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' को बहुत श्रद्धा और ईमानदारी के साथ बनाया गया है। हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे उसी प्यार के साथ अपनाएंगे जिसके साथ हमने इसे बनाया है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed