जूही चावला आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री होने के साथ-साथ जूही एक निर्माता और एंटरप्रेन्योर भी हैं। 80 और 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया और लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया। जूही ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म 'सल्तनत' से की लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही जिसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्मों का रुख किया। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'कयामत से कयामत' तक में मिला। ये फिल्म हिट रही और इसमें जूही की परफॉरमेंस को भी बेहद सराहा गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया। जूही ने इंडस्ट्री से बाहर शादी की। जब उनकी शादी हुई तो लोगों ने उनपर पैसों के लिए शादी करने का आरोप भी लगाया।
Birthday: जय मेहता संग शादी के बाद जूही चावला को लोगों ने मारे थे ताने, 6 साल तक छुपा कर रखा था रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन