रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है। वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को इसका फायदा भी मिला और इसने शानदार ओपनिंग दी।
2 of 5
gully boy
- फोटो : social media
फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। माना जा रहा है इस वीकेंड तक ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। रणवीर सिंह फिल्म में मुराद नाम के रैपर का किरदार निभा रहे हैं। उनके एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है।
3 of 5
gully boy
- फोटो : twitter
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, गली ब्वॉय ने मंगलवार को 8 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 88 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 'गली ब्वॉय' को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 751 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
'गली ब्वॉय' फिल्म रैपर डिवाइन और नेजी की जिंदगी से प्रेरित है। रणवीर सिंह ने फिल्म में एक रैपर का रोल निभाया है जो मुंबई की झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती से आता है। वहीं आलिया भट्ट फिल्म में एक मेडिकल स्टूडेंट बनी हैं। देश में रिलीज से पहले 'गली ब्वॉय' को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां उसे जबरदस्त रिस्पांस मिला।
5 of 5
gully boy
- फोटो : social media
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली ब्वॉय को एक्सेल एंटरटेनटेंम ने प्रोड्यूस किया है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह की ये फिल्म लगातार तीसरी हिट बनने जा रही है। इससे पहले साल 2018 में रिलीज हुई पद्मावत और सिंबा ने कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्हें सुपरस्टार की लिस्ट में खड़ा कर दिया। गली ब्वॉय के हिट होने के बाद रणवीर सिंह की हैट्रिक फिल्म हो जाएगी।