बॉलीवुड में बहुत कम ही ऐसे कलाकार हैं जिन्हें नाम से ज्यादा उनके किरदारों की वजह से पहचाना जाता है। गोगा कपूर का नाम भी ऐसे ही अभिनेताओं में शामिल है। गोगा का जन्म 15 दिसंबर 1940 को गुजरांवाला, पाकिस्तान में हुआ था। उनका असली नाम रविंद्र कपूर था। आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ा दिलचस्प किस्सा।
Aahana Kumra: 'मैंने संघर्ष किया, इंडस्ट्री में मेरा चाचा-ताऊ नहीं, आहना ने बयां किया आउटसाइडर होने का दर्द
2 of 4
गोगा कपूर, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में आने से पहले गोगा ने थिएटर में काफी काम किया। शुरुआती दिनों में उन्होंने कई अंग्रेजी नाटकों में काम किया। अपनी एक्टिंग से उन्होंने ऐसा प्रभाव डाला कि जल्द ही उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। साल 1971 में उन्होंने फिल्म ज्वाला से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। वह एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आए। कयामत से कयामत तक में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। अपने एक्टिंग करियर में गोगा ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया।
Vir Das: ओटीटी पर अपना नया शो 'लैंडिग' लेकर आ रहे वीर दास, कॉमेडी के जरिए बताएंगे नागरिक होने के मायने
3 of 4
गोगा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि सबसे ज्यादा सुर्खियां उन्होंने टीवी के मशहूर सीरियल महाभारत से बटोरीं। इस शो में गोगा कंस के किरदार में नजर आए। उनका यह किरदार इतना हिट हुआ कि असल जीवन में लोग उन्हें कंस मानने लगे थे। इस धारावाहिक में उन्होंने ऐसी एक्टिंग की कि लोग उनसे सच में नफरत करने लगे। एक इंटरव्यू में इस बारे में गोगा ने खुलासा करते हुए बताया था कि वह जहां भी जाया करते थे, लोग उनसे पूछते थे कि उन्होंने अपनी बहन देवकी के साथ ऐसा अत्याचार क्यों किया?
Television Actress: दिल टूटे तो पकड़ी शादी की राह, बेहद दर्दनाक है इन अभिनेत्रियों की लव स्टोरी
4 of 4
गोगा कपूर
- फोटो : Twitter
बतौर विलेन गोगा ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन सबसे ज्यादा 'तूफान' के शैतान सिंह के किरदार के लिए उन्हें याद किया जाता है। इसके अलावा गंगा जमुना सरस्वती’, ‘सागर’, ‘अग्निपथ’, ‘मर्द’ जैसी दर्जनों हिट फिल्मों में उन्होंने काम किया।
Armaan Malik: अरमान मलिक की पत्नियों ने दिखाया अपना बेडरूम, बोलीं- हम अनोखे, हमारा परिवार भी अनोखा