जिस लम्हे का अमर उजाला बिंदास के पाठकों को बीते हफ्ते भर से इंतजार रहा है, वह वक्त आ गया है। ये मौका है मशहूर निर्देशक जॉन फैवर्यू की फिल्म द लॉयन किंग को रिलीज से पहले अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देखने का। फिल्म द लॉयन किंग के हिंदी संस्करण को देश में सबसे पहले देखने का मौका अमर उजाला बिंदास के पाठकों को मिल रहा है। इसके लिए पाठकों को बस फेसबुक पर द लॉयन किंग कांटेस्ट में हिस्सा लेना है।
2 of 4
the lion king
- फोटो : social media
द लॉयन किंग कांटेस्ट सोमवार से लेकर बुधवार तक चलेगी। कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए पाठकों को अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पेज पर जाना है। पेज को लाइक करना है और पेज पर द लॉयन किंग को लेकर पूछे गए सवाल का उत्तर कमेंट बॉक्स में लिखना है, इसके साथ ही कांटेस्ट की पोस्ट को अपने फेसबुक पेज पर शेयर भी करना है। देश के दो सबसे बड़े फिल्म वितरण क्षेत्रों दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब के चार शहरों में अमर उजाला बिंदास के पाठकों के लिए गुरुवार 18 जुलाई को ये खास स्क्रीनिंग होने जा रही हैं। इस कांटेस्ट में पूछे जाने वाले सारे सवालों के जवाब आपको अमर उजाला बिंदास पर पिछले हफ्ते प्रकाशित हुए आलेखों में ही मिल जाएंगे। द लॉयन किंग कांटेस्ट के विजेताओं को लखनऊ, कानपुर, नोएडा और चंडीगढ़ में ये फिल्म रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 जुलाई को दिखाई जाएगी।
3 of 4
the lion king
- फोटो : social media
फिल्म द लॉयन किंग अपने पहले ट्रेलर के रिलीज के साथ ही चर्चा में रही है। फिल्म के हिंदी संस्करण में शाहरुख खान, उनके बेटे आर्यन के अलावा आशीष विद्यार्थी, श्रेयस तलपडे, संजय मिश्रा और असरानी ने मुख्य किरदारों को आवाजें दी हैं। फिल्म का हिंदी ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर सुपरहिट हो चुका है। फिल्म के बारे में शाहरुख कहते हैं, ‘द लॉयन किंग एक बहुत ही रोमांचक फिल्म है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है पिता और पुत्र के रिश्तों के बारे में इसका अनोखा फिल्मांकन।’ फिल्म में अरमान मलिक और सुनिधि चौहान ने तीन बहुत ही सुरीले गाने गाए हैं।
4 of 4
the lion king
- फोटो : social media
चीन में पहले दिन ही कमा लिए 100 करोड़
फिल्म द लॉयन किंग ने चीन में रिलीज होते ही वहां डिजनी की सुपरहिट एनीमेशन फिल्मों द जंगल बुक और ब्यूटी एंड द बीस्ट के पहले दिन की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म द लॉयन किंग ने चीन में रिलीज के पहले ही दिन करीब डेढ़ करोड़ डॉलर यानी करीब 102 करोड़ रुपये का कारोबार किया।