बॉलीवुड में इन दिनों किड्स सितारे छाए हुए हैं। एक तरफ जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है तो वहीं सारा अली खान 'सिम्बा' के कारण सुर्खियों में है। इधर शाहरुख खान की लाडली फिल्मों में अभी आ नहीं रही हैं लेकिन उनके चर्चे सबकी जुबान पर हैं।
शाहरुख की बेटी सुहाना की जल्दी हो सकती है बॉलीवुड में एंट्री, तस्वीर आई सामने
चर्चे यही कि खूबसूरत सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में किसी बड़े बैनर के तले धमाकेदार एंट्री करेंगी। पिछले दिनों उन्हें करन जौहर के ऑफिस में जाते हुए देखा गया था। फिलहाल सुहाना लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी मां गौरी खान तो बेटी की खूबसूरती पर इस कदर फिदा हैं कि आए दिन लाडली की ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
A post shared by Suhana Fan Forever (@suhanasrk13) on
A post shared by Suhana Fan Forever (@suhanasrk13) on