फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं सारा और 'बेशरम रंग' पर भड़के मुकेश खन्ना, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Tue, 03 Jan 2023 08:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Jan 2023 08:07 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Filmy Wrap: Sara Ali Khan Spotted With Mystery Man Mukesh Khanna Reaction On Pathaan song Besharam Rang
सारा अली खान-मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत से हर दिन नई और दिलचस्प खबरें सामने आती हैं। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में फैंस की भी पूरी दिलचस्पी रहती है। अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर पर प्रशंसकों की नजर रहती है। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।

Filmy Wrap: Sara Ali Khan Spotted With Mystery Man Mukesh Khanna Reaction On Pathaan song Besharam Rang
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह अपनी फिल्मों के अलाला लव लाइफ के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का नाम जुड़ा था और दोनों के अफेयर के खूब चर्चे थे। बीच में फिर खबरें आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अब एकबार फिर सारा का नाम कार्तिक आर्यन के साथ सामने आ रहा है। 
मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं सारा अली खान, यूजर्स बोले- चेहरा तो दिखाओ

Filmy Wrap: Sara Ali Khan Spotted With Mystery Man Mukesh Khanna Reaction On Pathaan song Besharam Rang
मुकेश खन्ना ने बेशरम रंग गाने पर दर्ज करवाई कड़ी प्रतिक्रिया - फोटो : insta

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' में बिकिनी के रंग को लेकर खूब बवाल मचा था। आम इंसान के सोशल मीडिया पर नाराजगी जताने से लेकर राजनेताओं तक ने इस पर आपत्ति दर्ज करवाई। हालांकि ये विवाद अब धीरे-धीरे शांत होता दिखा रहा है, लेकिन इसी बीच मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर कर इस गाने में भगवा कलर की बिकिनी को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई है।
'जोगिया कलर की बिकिनी पहनाकर हीरोइन नचाते हो!' पठान के गाने 'बेशरम रंग' पर खूब बरसे मुकेश खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Sara Ali Khan Spotted With Mystery Man Mukesh Khanna Reaction On Pathaan song Besharam Rang
रत्ना पाठक, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। कई बार उनकी कही बातों पर जमकर विवाद भी हो जाता है। यही नहीं, इसके चलते कई बार अभिनेता का परिवार भी प्रभावित होता है। हाल ही में नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक ने अपने पति के बयानों पर अपनी राय रखी है। एक इंटरव्यू के दौरान रत्ना ने बताया कि नसीर को उन्होंने कई बार समझाया है कि सार्वजनिक रूप से अपने विचार न व्यक्त किया करें। 
Ratna Pathak: नसीरुद्दीन शाह के बयानों से दहशत में रत्ना पाठक, बोलीं- डर लगता है कोई घर पर पत्थर न फेंक दे

विज्ञापन
Filmy Wrap: Sara Ali Khan Spotted With Mystery Man Mukesh Khanna Reaction On Pathaan song Besharam Rang
जेरेमी रेनर - फोटो : social media

हाल ही में, 'एवेंजर्स' स्टार जेरेमी रेनर बर्फीले तूफान में बुरी तरह घायल हो गए थे। जेरेमी रेनर को तुरंत ही एयरलिफ्ट कराकर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेरेमी रेनर की हालत अभी गंभीर है। अब जेरेमी रेनर की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आई है। उनकी सर्जरी हुई है और वह फिलहाल आईसीयू में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेरेमी रेनर की छाती में गंभीर चोट आई है। जेरेमी रेनर की स्थिति अभी भी 'गंभीर लेकिन स्थिर' बताई जा रही है। एक्टर के फैंस के साथ-साथ तमाम सिलेब्रिटीज भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं एक्टर अनिल कपूर ने भी एक्टर के ठीक होने की कामना की है।
Jeremy Renner Health: सर्जरी के बाद जेरेमी रेनर की स्थिति गंभीर, अनिल कपूर ने ट्वीट कर मांगी दुआ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed