फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakadbaggha Trailer: जिनके नाटकों का बैकस्टेज संभाला, उन्हीं नसीर की फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर आ डटे अंशुमन

Tue, 03 Jan 2023 07:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 03 Jan 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Lakadbaggha Trailer Launch Event Actor Anshuman Jha talks about Naseeruddin Shah and his film Kuttey
लकड़बग्घा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई में मीडिया का मंगलवार का दिन मिलिंद सोमन के ‘दर्शन’ बिना ही बीता। लोग उनकी फिल्म ‘लकड़बग्घा’ के ट्रेलर लॉन्च पर उन्हीं के चक्कर में पहुंचे लेकिन पता चला कि शूटिंग के अलावा उन्होंने फिल्म बनाने वालों को बस तीन दिन इफरात के दिए हैं। और, ट्रेलर लॉन्च के दिन इसमें से एक दिन को खर्च कर देना फिल्म ‘लकड़बग्घा’ की मंडली ने ठीक नहीं समझा। निर्माता, निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में आखिरी बार दिखे मिलिंद सोमन की अगली फिल्म 'लकड़बग्घा' 13 जनवरी को रिलीज हो रही है। लेकिन, इस फिल्म में खास किरदार निभा रहे मिलिंद सोमन मौके से नदारद दिखे।


Ridhi Dogra: रिद्धि डोगरा को नहीं पसंद आइटम नंबर? बोलीं- मैं अंगप्रदर्शन नहीं कर सकती

Lakadbaggha Trailer Launch Event Actor Anshuman Jha talks about Naseeruddin Shah and his film Kuttey
लकड़बग्घा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रेलर लांच के दौरान अंशुमन झा, रिद्धि डोगरा, परेश पाहुजा और फिल्म के निर्देशक विक्टर बनर्जी ने मंच संभाला और बात शुरू हुई आसमान भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' के साथ 'लकड़बग्घा' के रिलीज की। अंशुमन झा ने कहा, ‘फिल्म 'कुत्ते' से हमारा कोई टकराव नहीं है। मैं तो नसीरुद्दीन शाह का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। जब वह थिएटर करते थे तो, मैं बैक स्टेज काम करता था। 'कुत्ते' को हमारी पूरी टीम फर्स्ट डे फर्स्ट शो में देखेगी। साल 2002 में मैंने पृथ्वी थियेटर में पहला नाटक किया था, तभी से मेरा पृथ्वी थियेटर आना जाना लगा रहा और इस दौरान नसीरुद्दीन शाह के साथ बहुत सारे नाटकों में बैक स्टेज काम किया।’
Ratna Pathak: नसीरुद्दीन शाह के बयानों से दहशत में रत्ना पाठक, बोलीं- डर लगता है कोई घर पर पत्थर न फेंक दे
 
Lakadbaggha Trailer Launch Event Actor Anshuman Jha talks about Naseeruddin Shah and his film Kuttey
लकड़बग्घा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अंशुमन झा फिल्म ‘लकड़बग्घा’ में अर्जुन बख्शी का किरदार निभा रहे हैं जो पशुप्रेमी है और कुत्तों से बहुत प्यार करता है। अंशुमन झा कहते हैं, 'निजी जीवन में भी मैं कुत्तों से बहुत प्यार करता हूं। मैंने खुद कुत्ते पाल रखे हैं। शूटिंग से जब भी घर जाता हूं, चाहे जितना भी लेट हो जाए अपने कुत्ते को पूरा समय देता हूं। मेरा मानना है कि अगर किसी चीज की आप कमिटमेंट करते हैं तो उसे 100 प्रतिशत दो। जहां तक फिल्म की बात है तो जब एक कुत्ता गायब हो जाता है तो कहानी की परत खुलती है। मुझे विश्वास है कि इस फिल्म को देखने के बाद लोग चिकन खाना भूल जाएंगे।  ब्राह्मण होने के नाते हम लोग नॉनवेज बिलकुल भी नहीं खाते हैं। मछली मैं खाता था, लेकिन तीन साल से मछली भी खाना छोड़ कर पूरी तरह से शाकाहारी बन गया हूं। मेरा मानना है कि हर जीव का सम्मान करना चाहिए।'
Chiranjeevi: बहू उपासना की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर ऐसा था चिरंजीवी का रिएक्शन, बोले, मेरे लिए सबसे...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakadbaggha Trailer Launch Event Actor Anshuman Jha talks about Naseeruddin Shah and his film Kuttey
लकड़बग्घा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के निर्देशक विक्टर बनर्जी ने बताया कि 'लकड़बग्घा' बनाने का आइडिया अंशुमन झा ने दिया था। अंशुमन झा ने अपने  बचपन का एक किस्सा शेयर करते हुए कहा, 'मैं प्रयागराज का रहने वाला हूं, बचपन में एक सिक्योरिटी गार्ड वाले ने 'लकड़बग्घा' का बच्चा देते हुए कहा कि यह लकड़बग्घा है, इसे पालोगे? मुझे तो वह कुत्ता जैसा लग रहा था। उसे पाला और एक दिन उसने एक बच्चे के गले पर वार कर दिया। उसके बाद उसको जंगल में छोड़कर आ गए। तभी से मेरे दिमाग में लकड़बग्घा था और जब जब फिल्म की शुरुआत हुई, तो लकड़बग्घा को ही केंद्र में रखकर कहानी लिखवाई। मैंने हमेशा एक बात महसूस किया है कि अगर आप जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे तो वह आप को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।’
Jeremy Renner Health: सर्जरी के बाद जेरेमी रेनर की स्थिति गंभीर, अनिल कपूर ने ट्वीट कर मांगी दुआ

विज्ञापन
Lakadbaggha Trailer Launch Event Actor Anshuman Jha talks about Naseeruddin Shah and his film Kuttey
लकड़बग्घा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘लकड़बग्घा’ के ट्रेलर में अंशुमान झा जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखे। अंशुमान झा कहते हैं, 'मुझे रियल एक्शन बहुत बहुत है, इसलिए फिल्म में वैसा ही एक्शन रखा है। जैकी चैन और ब्रूस ली एक्शन में मेरे फेवरेट हैं। इस फिल्म एक्शन के लिए मैने क्राव मगा में प्रशिक्षण लिया। मैं आभारी हूं कि मुझे क्राव मगा में प्रशिक्षण लेने और उनके साधारण लेकिन असाधारण चरित्र को जीवंत करने का अवसर मिला। साधारण होना एक सुपर शक्ति है।'
Neena Gupta: निर्देशक ने को-स्टार्स के सामने नीना गुप्ता को दी थीं भद्दी गालियां? फिल्म से काट दिया था रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed