{"_id":"643c036c1f401929b80cd9df","slug":"filmy-wrap-ajith-kumar-uorfi-javed-mahima-chaudhary-shehnaaz-gill-om-raut-kangana-ranaut-hrithik-roshan-news-2023-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Filmy Wrap: अजीत कुमार की दरियादिली के कायल हुए लोग और उर्फी जावेद को मिली धमकी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Filmy Wrap: अजीत कुमार की दरियादिली के कायल हुए लोग और उर्फी जावेद को मिली धमकी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
Sun, 16 Apr 2023 07:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 16 Apr 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
अजीत कुमार, उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अक्सर वह अपने ड्रेसिंग सेंस और बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। इस बीच अभिनेत्री अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने दावा किया है कि बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक नीरज पांडे के ऑफिस से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।
Uorfi Javed: कपड़ों को लेकर उर्फी को मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
Uorfi Javed: कपड़ों को लेकर उर्फी को मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
महिमा चौधरी -कपिल शर्मा
- फोटो : social media
महिमा चौधरी बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में काम किया है और कई बेहतरीन हिट भी दी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस टीवी के जाने माने शो द कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ मनीषा कोइराला भी नजर आईं हैं। शो के दौरान एक्ट्रेस ने काफी मस्ती की है और अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों को भी साझा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैंसर के दिनों में कपिल शर्मा ने उनकी काफी मदद की थी। Mahima Chaudhry: महिमा चौधरी के बुरे वक्त में काम आए थे कपिल शर्मा, एक्ट्रेस ने किया कॉमेडियन का शुक्रिया अदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहनाज गिल-सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इस ईद पर यह फिल्म सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। सलमान खान और इस फिल्म की स्टारकास्ट किसी का भाई किसी की जान का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। 21 अप्रैल को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शहनाज गिल और पलक तिवारी के डेब्यू भी देखने को मिलेगा। फिल्म रिलीज होने से पहले अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शहनाज गिल अपने रोल के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।
KKBKKJ: फिल्म रिलीज होने से पहले रिवील हो गया शहनाज गिल का किरदार, इस रोल में आएंगी नजर
KKBKKJ: फिल्म रिलीज होने से पहले रिवील हो गया शहनाज गिल का किरदार, इस रोल में आएंगी नजर
विज्ञापन
राधिका मदान
- फोटो : सोशल मीडिया
राधिका मदान की अपकमिंग फिल्म 'सना' को 11 मई से 14 मई तक आयोजित होने वाले 23वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। यह नॉर्थ अमेरिका का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल है, जिसमें भारत और प्रवासी भारतीयों के सिनेमा को दिखाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक भारतीय समुदाय से सिनेमा का जश्न मनाना होता है।
Sanaa: 23वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बजेगा 'सना' का डंका, प्रतियोगिता में चुनी गई राधिका की फिल्म