फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahima Chaudhry is Thankfull To Kapil Sharma Actress Said At Cancer She Used To Watch The Kapil Sharma Show

Mahima Chaudhry: महिमा चौधरी के बुरे वक्त में काम आए थे कपिल शर्मा, एक्ट्रेस ने किया कॉमेडियन का शुक्रिया अदा

Sun, 16 Apr 2023 05:37 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 05:37 PM IST
सार

महिमा चौधरी ने कपिल का शुक्रिया अदा किया और बताया कि कैंसर के दौरान वह उनका शो देखती थी, जिससे जल्दी ठीक हो पाई हैं। 

विज्ञापन
Mahima Chaudhry is Thankfull To Kapil Sharma Actress Said At Cancer She Used To Watch The Kapil Sharma Show
महिमा चौधरी -कपिल शर्मा - फोटो : social media

विस्तार

महिमा चौधरी बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में काम किया है और कई बेहतरीन हिट भी दी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस टीवी के जाने माने शो द कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ मनीषा कोइराला भी नजर आईं हैं। शो के दौरान एक्ट्रेस ने काफी मस्ती की है और अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों को भी साझा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैंसर के दिनों में कपिल शर्मा ने उनकी काफी मदद की थी। 

विज्ञापन

Mahima Chaudhry is Thankfull To Kapil Sharma Actress Said At Cancer She Used To Watch The Kapil Sharma Show
महिमा चौधरी -कपिल शर्मा - फोटो : social media

महिमा ने कपिल का किया शुक्रिया
दरअसल, महिमा चौधरी ने कपिल शर्मा शो के दौरान अपनी गंभीर बीमारी कैंसर को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि कपिल शर्मा ने उनकी इस बीमारी के दौरान काफी मदद की थी। उन्होंने बताया कि किस तरह से वह कैंसर के दौरान कपिल शर्मा शो देखा करती थीं और जिससे उनकी रिकवरी में काफी मदद हुई थी। एक्ट्रेस ने कहा कि कपिल का शो उस दौरान उनके लिए काफी मददगार साबित हुआ था। महिमा ने बताया कि तुम मेरी अच्छी सेहत का कारण हो कपिल। कुछ वक्त पहले मुझे कैंसर हो गया था, तो ऐसे में मुझे सिर्फ और सिर्फ कॉमेडी ही देखनी थी, ताकि मैं सब कुछ भूल कर खुश रह सकूं। अंदर से वो खुशी आ सके, खुल कर हंस सकूं, यह खुशी मुझे तुम्हारे शो को देखने से मिलती थी। मुझे पता ही नहीं चलता था कि मैं कब सो गई और कब इस बीमारी से उठ खड़ी हुई। 

Sanaa: 23वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बजेगा 'सना' का डंका, प्रतियोगिता में चुनी गई राधिका की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahima Chaudhry is Thankfull To Kapil Sharma Actress Said At Cancer She Used To Watch The Kapil Sharma Show
महिमा चौधरी -कपिल शर्मा-मनीषा कोइराला - फोटो : social media

मनीषा भी हो चुकी हैं कैंसर का शिकार
आपको बता दें कि महिमा चौधरी की तरह मनीषा कोइराला भी कैंसर की बीमारी से जूझ चुकी हैं। मनीषा ने भी कैंसर  का काफी वक्त तक इलाज करवाया था। शो के दौरान मनीषा ने भी काफी मस्ती की थी। मनीषा इससे पहले भी कपिल शर्मा के शो पर शिरकत कर चुकी हैं। इसको लेकर कपिल ने मजाक बनाते हुए कहा कि आप पांच साल पहले शो पर आईं थी, और उसके बाद अब आ रही हैं। आप एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं क्या इस कारण से आपने पांच साल का गैप लिया है। कपिल की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। 

Celebs: इन सेलेब्स ने उम्र की सीमा पार कर बुढ़ापे में रचाई शादी, कोई 60 में बनीं दुल्हन तो कोई 70 में चढ़ा घोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed