फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kisi ka bhai kisi ki jaan actress shehnaaz gill reveals her role in film watch video here

KKBKKJ: फिल्म रिलीज होने से पहले रिवील हो गया शहनाज गिल का किरदार, इस रोल में आएंगी नजर

Sun, 16 Apr 2023 05:27 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 16 Apr 2023 05:27 PM IST
सार

रविवार को सलमान खान फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो साझा किया है। यह वीडियो 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म की एक्ट्रेस शहनाज गिल का है।

विज्ञापन
kisi ka bhai kisi ki jaan actress shehnaaz gill reveals her role in film watch video here
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इन दिनों सुर्खियों  में बनी हुई है। इस ईद पर यह फिल्म सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। सलमान खान और इस फिल्म की स्टारकास्ट किसी का भाई किसी की जान का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। 21 अप्रैल को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शहनाज गिल और पलक तिवारी के डेब्यू भी देखने को मिलेगा। फिल्म रिलीज होने से पहले अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शहनाज गिल अपने रोल के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

इस रोल में आएंगी नजर 
रविवार को सलमान खान फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो साझा किया है। यह वीडियो 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म की एक्ट्रेस शहनाज गिल का है। इस वीडियो में शहनाज गिल फिल्म में अपने रोल में बारे में बात करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो के अनुसार सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज गिल सुकून नाम की लड़की का किरदार अदा कर रही हैं, जो कि काफी चुबुली है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म
शहनाज गिल का यह वीडियो देखने के बाद फैंस उनकी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बीते काफी समय से शहनाज इस फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सलमान खान और शहनाज गिल के अलावा इस फिल्म में राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी और भूमिका चावला जैसे कई स्टार्स मौजूद हैं। 

विज्ञापन

कैसा लगा ट्रेलर
किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर की बात करें तो बीते कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म में सलमान का जुदा अंदाज देखने को मिला था। वहीं पलक तिवारी सलमान खान की प्रेमिका का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। ट्रेलर सलमान के फैंस को खूब पसंद आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed