फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Radhika Madan starrer directed by Sudhanshu Saria film Sanaa selected for 23rd New York Indian Film Festival

Sanaa: 23वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बजेगा 'सना' का डंका, प्रतियोगिता में चुनी गई राधिका की फिल्म

Sun, 16 Apr 2023 05:10 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 16 Apr 2023 05:10 PM IST
सार

राधिका मदान की अपकमिंग फिल्म 'सना' को 11 मई से 14 मई तक आयोजित होने वाले 23वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।

 

विज्ञापन
Radhika Madan starrer directed by Sudhanshu Saria film Sanaa selected for 23rd New York Indian Film Festival
राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राधिका मदान की अपकमिंग फिल्म 'सना' को 11 मई से 14 मई तक आयोजित होने वाले 23वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। यह नॉर्थ अमेरिका का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल है, जिसमें भारत और प्रवासी भारतीयों के सिनेमा को दिखाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक भारतीय समुदाय से सिनेमा का जश्न मनाना होता है। 

विज्ञापन

'सना' फिल्म की कहानी 

फिल्म 'सना' की बात करें तो इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया ने किया है। राधिका मदान स्टारर इस मूवी में 28 साल की महिला की कहानी देखने को मिलेगी, जो अनसुलझे ट्रॉमा की वजह से कई आंतरिक लड़ाई से जूझती है। वहीं, फिल्म को 23वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक सलेक्शन मिलने से इसके डायरेक्टर सुधांशु सरिया बेहद खुश हैं।

विज्ञापन


Krrish 4: सिद्धार्थ आनंद नहीं करेंगे ऋतिक रोशन की 'कृष 4' का निर्देशन? राकेश रोशन ने दिया यह जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

सुधांशु सरिया ने जाहिर की खुशी

सुधांशु सरिया ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा है, 'न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक प्रतियोगिता के लिए 'सना' का चयन करना एक बड़ा सम्मान है। यह फेस्टिवल स्वतंत्र सिनेमा का एक पुराना चैंपियन रहा है, और हम इसे लेकर रोमांचित हैं। हमारी फिल्म इस तरह के बेहतरीन कार्यों के साथ प्रदर्शित हुई। मैं फेस्टिवल में भाग लेने और साथी फिल्म निर्माताओं और दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।'


John Abraham: जॉन अब्राहम ने ठुकराई फिल्म 'आवारा पागल दीवाना-2'! वजह कर देगी हैरान

फिल्म की स्टारकास्ट 

'सना' को इससे पहले 26वें तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल और 38वें सांता बारबरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। यह ओपनिंग फिल्म के रूप में 25वें यूके एशिया फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए भी तैयार है, जो 4 मई से 13 मई, 2023 तक होने वाली है। फिल्मकार सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'सना' का सांता बारबरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नॉर्थ अमेरिकन प्रीमियर होगा और इस समारोह में दिखाई जाने वाली यह एकमात्र भारतीय फिल्म होगी। 'सना' में राधिका मदान के अलावा सोहम शाह, शिखा तलसानिया और पूजा भट्ट भी मुख्य किरदार में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed