भले ही सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास न कर पाई हो, लेकिन साल के अंत में दबंग खान ये कहते दिखेंगे 'टाइगर जिंदा है'।
साल के अंत में होगी फिल्म रिलीज
2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' के बाद सलमान खान और कटरीना कैफ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर इस साल के अंत में धमाल करने आ रहे हैं। दरअसल, सलमान खान और कटरीना की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म के लिए आखिरी शूट अबु धाबी में हुआ है।
डायरेक्टर अली जफर ने फिल्म की टीम को धन्यवाद कहा
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद कहा है। फिल्म 22 दिसंबर 2017 को रिलीज होगी। फिल्म 2012 में आई डायरेक्टर कबीर खान निर्देशित एक था टाईगर की सिक्वअल है। 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें पहले ही फैन्स के लिए रिलीज की जा चुकी हैं।
फिल्म 'ट्यूबलाइट' हो गई थी बॉक्स ऑफिस पर फ्यूज
सलमान की फिल्म का उनके फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन दबंग खान की पिछली फिल्म 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर लुपलुपा गई थी। लेकिन फिल्म 'टाइगर जिंदा है' से सलमान और को बड़ी उम्मीदे हैं।
अगंद बेदी का है अहम रोल
इससे पहले फिल्म में अहम रोल निभाने जा रहे अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की एक झलकी शेयर की है जिसमें वे कटरीना के साथ नजर आ रहे हैं। अंगद ने फिल्म में फिल्माए गए उनके इस शॉट को शूटिंग के बेहतरीन पलों में से सबसे अच्छा बताया है।