फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कास्टिंग काउच के विरोध में टॉपलेस होना इस एक्ट्रेस को पड़ा महंगा, फिल्म एसोसिएशन ने लिया एक्शन

Mon, 09 Apr 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
film body denied membership to actress sri reddy
श्री रेड्डी

तेलुगू फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच को लेकर शनिवार को टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि तेलुगू फिल्म इंड्रस्ट्री में कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उनके इस तरह प्रदर्शन के बाद हालांकि पुलिस ने श्री रेड्डी को हिरासत में ले लिया था लेकिन अब फिल्म एसोसिएशन ने भी उस पर एक्शन ले लिया है।

film body denied membership to actress sri reddy
sri reddy

श्री रेड्डी के इस तरह प्रदर्शन के बाद मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (MAA) ने उन्हें मेंबरशिप नहीं देने का फैसला किया है। प्रदर्शन के एक दिन बाद MAA के प्रेसिडेंट शिवाजी राजा ने श्री रेड्डी के आरोपों का जवाब दिया और कहा कि वह सिर्फ ड्रामा कर रही हैं। 

film body denied membership to actress sri reddy
sri reddy

एसोसिएशन से जुड़े 900 लोगों ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया है। शिवाजी राजा ने कहा कि श्री रेड्डी ने जो किया वह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री रेड्डी झूठ बोल रही हैं। वह पब्लिसिटी के लिए ड्रामा कर रही हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई श्री रेड्डी का सपोर्ट करने की कोशिश करेगा तो उसे भी MAA से बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
film body denied membership to actress sri reddy
sri reddy

इससे पहले श्री रेड्डी ने शनिवार को बंजारा हिल्स स्थित फिल्म चैम्बर ऑफ कॉमर्स के ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान टॉपलेस हो गई थीं। श्री रेड्डी ने आरोप लगाया कि कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ने उनका यौन उत्पीड़न किया। 3 फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (MAA) की सदस्यता नहीं दी गई। 

विज्ञापन
film body denied membership to actress sri reddy
श्री रेड्डी - फोटो : SELF

श्री रेड्डी ने आरोप लगाया कि 'मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों की डिमांड पर न्यूड तस्वीरें और वीडियो भी भेजे ताकि फिल्म में रोल मिल सके लेकिन उन्होंने वीडियो देखा और फिर भी कोई रोल नहीं दिया। यहां तक कि उन्होंने मुझे लाइव न्यूड वीडियो करने को भी बोला।' बता दें कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस के आते ही श्री रेड्डी को सड़क से हटाया गया और कपड़े पहनाए गए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed