पुलिस ने बॉलीवुड में मेकअप आर्टिस्ट का काम करने वाली एक महिला को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 38 वर्षीय यह महिला लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने और मॉडलिंग करवाने के नाम पर देह व्यापार के धंधे में धकेल रही थी। फिल्मों में काम करने की चाह रखने वाली लड़कियों को यह नहीं पता था कि वे एक वेश्यावृत्ति रैकेट का हिस्सा हैं। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब पैसों और ग्लैमर की चका-चौंध के आगे बॉलीवुड ऐसे गोरखधंधों में शामिल हुआ हो। आइए एक नजर ऐसे ही कुछ एक्ट्रेसेज पर...
श्वेता बसु प्रसाद साउथ की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। 2002 में शबाना आजमी की फिल्म मकड़ी और इकबाल में छोटी बच्ची के किरदार से सभी का दिल जीत लेने वाली श्वेता को इससे जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। श्वेता साल 2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित इलाके के एक होटल से सेक्स रैकेट में पकड़ाई थीं। इसके बाद श्वेता बसु ने स्टार प्लस के सीरियल ‘चन्द्र नंदिनी’ में नजर आईं। इन दिनों वो चंद्र नंदिनी में लीड एक्ट्रेस की भूमिका में नजर आ रही हैं।
9 जनवरी 2014 को मुंबई में एक आईएएस ओपी गुप्ता के घर छापेमारी के दौरान एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। चौंकाने वाली बात ये थी कि रैकेट कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मिस्टी मुखर्जी चला रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में ब्लू फिल्म की सीडियां बरामद की थीं और मिस्टी मुखर्जी भी आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था।
'चलते-चलते' और 'ओम शांति ओम' जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस ऐश अंसारी को 5 नवंबर , 2013 को रंगे हाथ जिस्मफरोशी करते हुए पकड़ा गया। जोधपुर के राइकाबाग रोड स्थित एक होटल में तीन अन्य महिलाओं के साथ धर लिया गया। बताया जाता है कि ऐश अंसारी से जुड़ा यह सेक्स रैकेट ऑनलाइन ऑपरेट होता था।
कई तमिल फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकीं भुवनेश्वरी का नाम 2009 में सेक्स रैकेट में आया था। भुवनेश्वरी को चेन्नई में मुंबई की दो लड़कियों सहित जिस्मफरोशी करते पकड़ा गया था। भुवनेश्वरी पर अपने ही अपार्ट्मेंट में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप था। खबर यह भी है कि सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में भुवनेश्वरी को एक बार नही बल्कि कई बार गिरफ्तार किया गया था। रिहा होने के बाद वो फिर से इस धंधे में लिप्त पाई गई थीं।