एशा देओल ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना रखी थी लेकिन बीते दिनों एक बार फिर से उन्होंने फिल्मों में कमबैक किया। एमटीवी आईडब्ल्यूएमबीयूजेडजेड डिजिटल अवॉर्ड्स में एशा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। साथ ही राम कमल मुखर्जी की शॉर्ट फिल्म 'केक वॉक' में के लिए उन्हें सोसायटी आइकॉनिक इंडियन अवॉर्ड से भी नवाजा गया। एशा की इस कामयाबी पर उनके माता और पिता ने उन्हें बधाई। इसके बाद एशा ने अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर एक खुलासा किया।
स्पॉटबॉय के मुताबिक, धर्मेंद्र कभी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एशा फिल्म इंडस्ट्री में आएं। हेमा मालिनी की जीवनी बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल में, ईशा ने खुलासा किया था जब उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था तो उनके पिता धर्मेंद्र ने उनसे 6 महीने तक बात नहीं की थी। 17 साल बाद धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर कदम रखा और एशा को केकवॉक में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी, तो उन्हें लगा कि यह बेहद खास है।
3 of 5
Esha Deol
- फोटो : Social Media
एशा ने खुलासा करते हुए कहा,'पापा ने पहली बार मेरे काम के लिए मुझे बधाई दी है। उन्होंने आज तक मेरी एक भी फिल्म नहीं देखी है। मुझे लगता है मेरी केकवॉक पहली फिल्म है जिसे पापा ने देखा और पसंद किया। एक बेटी के लिए, उसके पापा की शुभकामनाएं ही सबसे बड़ा अवॉर्ड होता है।'
4 of 5
esha deol and hema malini
एशा आगे कहती हैं, 'मेरी मां ने मुझे सभी प्रयासों में प्रोत्साहित किया है। वह मेरी ऊर्जा का निरंतर बल है और आज मैं जो कुछ भी हूं, उनके प्यार और मार्गदर्शन के कारण हूं।'
5 of 5
Cakewalk
- फोटो : Social Media
बता दें कि केकवॉक को अब तक 11 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। वहीं ये फिल्म 26 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में चुनी जा चुकी है। साथ ही ये फिल्म लंदन स्थित बीबीसी स्टूडियोज में आमंत्रित किए जाने वाली पहली फिल्म है।
हीरोइनों के लुक्स के पीछे की ये है असली कहानी, इलियाना ने अमर उजाला से बातचीत में खोले राज