कम नहीं हो रहीं 'मणिकर्णिका' की मुश्किलें
कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' से लेकर आमिर खान तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें
'कृष्ण' नहीं बनेंगे आमिर खान
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'महाभारत' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही है और इसका बजट करीब 1000 करोड़ रुपये होगा। पहले खबर थी कि आमिर इसमें कृष्ण की भूमिका निभाएंगे लेकिन मिस्टर परफेक्शनिस्ट को महाभारत का एक और किरदार पसंद आ रहा है।
पढ़ें: 1000 करोड़ में बनने वाली महाभारत को लेकर आई बड़ी खबर, आमिर खान नहीं बनेंगे कृष्ण
बॉलीवुड एक्टर ओमपुरी एक बार फिर से खबरों में बने हुए हैं। उनके निधन को एक साल से ज्यादा वक्त हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमपुरी के निधन के बाद उनकी पत्नी नंदिता ने हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या दत्ता के खिलाफ शिकायत कराई है।
पढ़ें: ओमपुरी की पत्नी ने दिव्या दत्ता के खिलाफ की शिकायत, इस वजह से उठाया ये कदम
टीवी एक्टर राम कपूर का जन्म 1 सितंबर को दिल्ली में हुआ था। राम कपूर ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1998 में आए सीरियल 'हिना' से की थी। राम कपूर जल्द ही सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्रि' में नजर आने वाले हैं। फिलहाल वो जिंदगी के 'क्रॉसरोड्स' रियलिटी शो को होस्ट कर रहे हैं।
पढ़ें: टीवी पर पहली बार इस सीन को करके पछताए थे राम कपूर, को-एक्ट्रेस से नहीं मिला पा रहे थे नजरें
सुपरमॉडल और एक्ट्रेस पद्मा लक्ष्मी ने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 2003 में अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ के साथ उन्होंने फिल्म 'बूम' की। कटरीना कैफ की भी यह डेब्यू फिल्म थी। पद्मा लक्ष्मी अपने करियर के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। साल 2004 में पद्मा लक्ष्मी ने उपन्यासकार सलमान रुश्दी से शादी के बंधन में बंधी थीं हालांकि यह शादी सफल नहीं हो पाई। कुछ महीने पहले पद्मा लक्ष्मी अपने हॉट फोटोशूट की वजह से चर्चा में रही थीं।
पढें: 28 साल बड़े पति ने शादी के बाद इस एक्ट्रेस की कर दी थी ऐसी हालत, 5 घंटे तक हुई थी सर्जरी