Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonu nigam shared video of flight when fans gave him sweet gesture on social media

वायरल वीडियो: फ्लाइट में सोनू निगम को मिला सरप्राइज, सिंगर को फैंस का तोहफा, सोशल मीडिया पर डाला भावुक पोस्ट

Sat, 21 Nov 2026 12:04 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Nov 2026 12:04 PM IST
सार

  • सिंगर सोनू निगम की आवाज का जादू आसमान में भी छा गया। 
  • एक हवाई यात्रा के दौरान फ्लाइट में सोनू निगम का स्वागत फैंस ने खास अंदाज में किया।
  • इस खास मूमेंट का वीडियो सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन
sonu nigam shared video of flight when fans gave him sweet gesture on social media
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम- @sonunigamofficial

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर सोनू निगम की आवाज के लाखों फैंस हैं। इसका एक उदाहण हाल ही में एक फ्लाइट में देखने को मिला। सिंगर जब सफर कर रहे थे तब उनसे साथ बैठे यात्रियों ने कुछ उनके लिए कुछ खास किया। यह पल सोनू निगम के लिए बेहद खास बन गया। 

विज्ञापन

फैंस ने दिया सिंगर को सरप्राइज 
सोनू निगम शुक्रवार को रायपुर से मुंबई जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ बैठे यात्री सिंगर के गाने गुनगुनाने लगे। इसके बाद प्लेन के अंदर का माहौल संगीतमय हो गया। इस पल को देख सिंगर भी भावुक हो गए। उन्होंने इन खास लमहों को कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद सोनू ने खुद भी ‘मैं हूं ना’, 'तुझे लगे ना नजरिया' और 'कल हो ना हो' सुनाया।

विज्ञापन
Trending Videos

sonu nigam shared video of flight when fans gave him sweet gesture on social media
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू के सम्मान में बैठे रहे यात्री 
इस खास वीडियो को सोनू ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को साथ साझा किया। अपने पोस्ट किये गए वीडियो के साथ सोनू निगम ने इसे खूबसूरत कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा, ‘सीट बेल्ट का साइन बंद हो चुका है और फिर भी वे बैठे हुए हैं, इससे साफ पता चलता है कि वह शो टाइम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा प्यार, जो सिर्फ सपनों में होता है। आप सभी का शुक्रिया।’

विज्ञापन

sonu nigam shared video of flight when fans gave him sweet gesture on social media
सोनू निगम के बेटे नेवान का डेब्यू - फोटो : सोशल मीडिया

बेटे निवान पर की थी बात
बीते दिनों सोनू निगम ने बेटे निवान के बारे में एक भावुक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, ‘एक गोल-मटोल छोटे बच्चे से लेकर फिट और दुबले-पतले युवा बनने तक का उसका सफर शानदार रहा है। कभी वह अपने पिता के सामने गाना गाने में भी बहुत शर्माता था, लेकिन आज वह अपने शानदार वोकल कोच से सीखी गई एक्सरसाइज रोजाना 16 घंटे तक करता है। इतना ही नहीं, वह मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर पू बेयर के साथ स्टूडियो में एक ही टेक में रिकॉर्डिंग भी कर रहा है। निवान ने हमारे परिवार को बहुत खुश और आभारी महसूस कराया है।'

विज्ञापन

sonu nigam shared video of flight when fans gave him sweet gesture on social media
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम का वर्कफ्रंट
सोनू निगम के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'बंटवारा 1947' के गाने 'तब्बसुम' को अपनी आवाज दी है। इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इसके अलावा सोनू ने फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' के गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' को भी गाया है। इस गाने का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed