फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood left kangana Ranaut starrer Manikarnika: The Queen Of Jhansi

इस खास वजह से सोनू सूद ने कंगना रनौत की फिल्म को करने से किया इनकार, ऐसा था 'मणिकर्णिका' में किरदार

Fri, 31 Aug 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood left kangana Ranaut starrer Manikarnika: The Queen Of Jhansi
manikarnika

सोनू सूद ने कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका:झांसी की रानी' में काम नहीं करने का निर्णय लिया है। अभिनेता के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार सोनू अभी रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं और उनसे कंगना ने मणिकर्णिका के कुछ हिस्सों की फिर से शूटिंग के लिए कहा था। 

विज्ञापन


45 वर्षीय अभिनेता रणवीर सिंह के मुख्य किरदार वाली इस फिल्म के लिए दाढ़ी बढ़ाए हुए हैं जबकि मणिकर्णिका के लिए उन्हें क्लीन शेव होने के लिए कहा गया। बता दें 'मणिकर्णिका' में सोनू मराठा वारियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे थे।
विज्ञापन


सोनू ने फिल्म निर्माता से "सिम्बा" की अपनी शूटिंग पूरी कर लेने के बाद "मणिकर्णिका" के हिस्सों की फिर से शूटिंग के लिए कहा, लेकिन बात नहीं बनी और उन्होंने इसे छोड़ने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Sonu Sood left kangana Ranaut starrer Manikarnika: The Queen Of Jhansi
Manikarnika
फिल्म के निर्माता कमल जैन ने कहा सोनू और फिल्म की टीम ने तारीखों के मुद्दे को लेकर परस्पर रूप से अलग राह चुनने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा" मैं सोनू का बेहद सम्मान करता हूं और वह हमारे लिए एक परिवार की तरह हैं। तारीखों की अनुपलब्धता के चलते हमने दु:खी मन से परस्पर रूप से अलग राह चुनने का निर्णय लिया। वह पूरी तरह से पेशेवर हैं और उन्होंने सिम्बा के लिए अपनी तारीखों की प्रतिबद्धता जता रखी है जो दिसंबर में रिलीज होगी। भविष्य में हम उनके साथ फिर काम करना पसंद करेंगे।" 

एसी खबरें थी कि फिल्म निर्माता क्रिश जगलारमुडी जो ऐतिहासिक फिल्म का निर्देशन कर रहे थे, ने प्रोजेक्ट (परियोजना) को छोड़ दिया है। यह खबर ऑनलाइन रूप में तब फैली जब एक क्लिपबोर्ड की तस्वीर जिसमें कंगना का नाम फिल्म निर्देशक के रूप में लिखा था वायरल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed