Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल छोटी एक्ट्रेस से सचिन ने की थी शादी, एक ही दिन बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं दोनों

Fri, 17 Aug 2018 07:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 07:40 AM IST
विज्ञापन
sachin pilgaonkar and supriya pilgaonkar birthday special story
सचिन और सुप्रिया

'नदिया के पार' फेम सचिन पिलगांवकर का जन्म 17 अगस्त 1957 को मुंबई में हुआ था। ना केवल सचिन बल्कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर का जन्मदिन भी 17 अगस्त को है। सुप्रिया का जन्म साल 1967 में हुआ था। दोनों की उम्र में 10 साल का फासला है। 

Trending Videos
sachin pilgaonkar and supriya pilgaonkar birthday special story
सचिन

सचिन ने महज 4 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर लिया था। अपनी सहज मुस्कान और अदायगी के बल पर सचिन ने जल्द ही अपनी पहचान बना ली। सचिन की पहली फिल्म 'हा मजा मार्ग एकला' थी। जो कि मराठी भाषा में थी। इसके बाद सचिन ने बतौर बाल कलाकार करीब 65 फिल्मों में काम किया।

sachin pilgaonkar and supriya pilgaonkar birthday special story
सचिन

लीड रोल के रूप में सचिन की पहली फिल्म बालिका बधू (1976) थी लेकिन उन्हें पहचान मिली राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म गीत गाता चल से। सचिन की यादगार फिल्मों में राजश्री प्रोडक्शन की ही दो फिल्में अंखियों के झरोखे से और नदिया के पार है। बाद में साल 1994 में नदिया के पार की रीमेक फिल्म हम आपके हैं कौन बनाई गई। जो कि सुपरहिट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin pilgaonkar and supriya pilgaonkar birthday special story
सत्ते पे सत्ता

'शोले', 'त्रिशूल', 'सत्ते पर सत्ता' जैसी कई यादगार फिल्मों में सचिन ने छोटी लेकिन अहम रोल निभाया। अमिताभ बच्चन हमेशा सचिन को अपने छोटे भाई सा प्यार देते रहे हैं। शायद यह भी एक वजह थी कि सचिन, अमिताभ की कई फिल्मों में सहायक अभिनेता के रूप में नजर आये हैं। सचिन फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
sachin pilgaonkar and supriya pilgaonkar birthday special story
बेटी के साथ सचिन

27 साल की उम्र में सचिन ने सुप्रिया से शादी की। दोनों के बीच उम्र का करीब 10 साल का फासला था जिसकी वजह से सभी को आशंका थी कि शायद ये शादी ज्यादा दिनों तक ना चले लेकिन आज उनकी शादी को 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। सचिन और सुप्रिया की एक बेटी हैं श्रेया पिलगांवकर, जो कि शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed