इन दिनों शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' काफी चर्चा में है। शाहरुख ने अपने फैंस को न्यू ईयर की गिफ्ट देते हुए अपनी इस फिल्म का टीजर पोस्टर रिलीज किया है। 'जीरो' के पोस्टर को लोगों ने इतना पसंद किया है कि उनके देखने वालों की संख्या 18 घंटे में ही 3 मिलियन से ऊपर चली गई। खास बात ये है कि शाहरुख इस फिल्म में बेहद अलग अंदाज में नजर आएंगे।
वो इस फिल्म में बौने का किरदार निभाएंगे। उनके साथ 'जब तक जान' की दोनों हीरोइन यानी की अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। 'जीरो' में तो शाहरुख केवल एक बौने का किरदार कर रहे हैं। मगर आज हम आपको बताएंगे कि मनोरंजन जगत में ऐसी भी एक्टर है जो सच बौनो हैं और उन्होंने अपनी पहचान भी बनाई।
जूही असलम
बौनी सेलीब्रिटी में सबसे पहला नाम है कि जूही असलम है। जूही की हाइट 3.6 फीट है। वो कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बढ़ो बहू, जोधा-अकबर और बाबा ऐसो वर ढूंढो जैसे बड़े सीरियल में काम किया है।
लिलीपुट
मनोरंजन की दूनिया में लिलीपुट बहुत ही पुराने और पॉपुलर बौने एक्टर हैं। उनकी हाइट 3.5 फीट है। लिलीपुट ने 'बंटी और बबली', 'स्वर्ग', 'आंटी नंबर वन', 'कभी तुम कभी हम' सहित कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं वो देख भाई देख, सीआईडी और मानो या ना मानो जैसे बड़े टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं।
अजय कुमार
अजय कुमार मलयालम फिल्मों के कॉमेडियन हैं। उनकी हाइट 2.6 फीट की है। वह मलयाली फिल्म 'अथ्भुथा द्वीपू' में नजर आ चुके हैं। उनकी इस फिल्म को तमिल में भी डब किया गया है।
ज्योति आम्गे
ज्योति आम्गे की हाइट 2.06 फीटल है। इन्हे दूनिया के सबसे छोटे लोगों की गिनती में गिना जाता है। सबसे कम हाइट की सेलेब होने के कारण ज्योति का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। ज्योति बिग बॉस सीजन 6 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।