{"_id":"5bdee38abdec22698f4cbe35","slug":"diwali-2018-first-diwali-of-bollywood-star-kids","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के इन 5 कपल के लिए यादगार होगी दिवाली, बच्चे की पहली दिवाली करेंगे सेलीब्रेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के इन 5 कपल के लिए यादगार होगी दिवाली, बच्चे की पहली दिवाली करेंगे सेलीब्रेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Diwali
- फोटो : file photo
दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर कोई खुशियों के रंग में रंगा दिखता है, लेकिन यह रंग उस समय और भी ज्यादा शानदार लगने लगता है जब इसमें बॉलीवुड के तड़का लग जाता है। इस बार की दिवाली को कुछ सितारों और उनके किड्स के लिए भी खास है। इस बार बहुत से बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं जो पहली बार माता-पिता बने हैं और उनके बच्चों की भी पहली दिवाली है। तो आइए त्योहार के इस खास मौके पर जानते हैं उन स्टार किड्स के बारे में जिनकी है पहली दिवाली....
shahid kapoor and mira rajput
- फोटो : file photo
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद कपूर हाल ही में दोबारा पापा बने हैं। उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने 5 सितंबर को बेटे को जन्म दिया है। मंगलवार देर रात मीरा के मां बनने के खबर आई थी। शाहिद ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि बेटा हुआ है। शाहिद ने अपने बेटे का नाम जायन कपूर रखा है। बेटे के नाम का खुलासा करते हुए शाहिद ने लिखा था - 'जायन कपूर के आने से अब हमारा परिवार पूरा हो चुका है। आप सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। हम सब बहुत खुश हैं आप सभी को बहुत सारा प्यार ।'

neil nitin mukesh
- फोटो : file photo
नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय
एक्टर नील नितिन मुकेश ने पिछले साल रुक्मिणी सहाय से शादी की थी। अब रुक्मिणी और नील एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं । रुक्मिणी ने 20 सितंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में करीब दोपहर 3:30 बजे बेटी को जन्म दिया। उनके घर पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। अप्रैल में नील ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी दी थी कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं। ये तस्वीर शेयर करते हुए नील ने कहा था, 'हम दोनों बहुत उत्साहित हैं। बेटी हो या बेटा, बस हम ये चाहते हैं कि वो हेल्दी रहे ।'

राजपाल यादव
- फोटो : file photo
राजपाल यादव और राधा याद
लंबे समय से लाइम लाइट से दूर रहने वाले राजपाल यादव को लेकर एक अच्छी खबर आई थी। बीते दिनों राजपाल एक बार फिर पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी खुद राजपाल यादव ने दी है। राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में राजपाल यादव की बड़ी बेटी दिख रही है, जिसकी टीशर्ट पर लिखा है- 'बड़ी बहन'।

nitika mukherjee
- फोटो : social media
नीतिका मुखर्जी
हाल ही में टीवी के पॉपुलर शो 'इश्कबाज' में पिंकी आंटी का रोल निभाने वाली यानी नीतिका मुखर्जी मां बन गई हैं । उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। बच्ची का जन्म 16 जुलाई को हुआ और मां-बेटी दोनों ठीक हैं । नीतिका ने खुद ये जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने इंडिया फोरम से बात करते हुए बताया, 'मेरी खूबसूरत बेटी का जन्म 16 जुलाई को हुआ। मैं दो दिन पहले ही हॉस्पिटल से वापस आई हूं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं मेरी बेटी बहुत शांत है।' पैरेंट्स ने अभी अपनी बेटी का नाम नहीं रखा है।