फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्ल पुरी और नाबालिग से रेप का मामला: दिव्या खोसला ने पीड़िता की पहचान उजागर की, मामले ने पकड़ा तूल

Tue, 08 Jun 2021 03:05 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Jun 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
Divya Khosla Kumar Supports Pearl V Puri But Revealed The Identity Of Alleged Rape Victim
पर्ल वी पुरी, दिव्या खोसला कुमार - फोटो : Instagram

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। एक्टर के ऊपर दर्ज किए गए पॉक्सो एक्ट के बाद इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी उनके समर्थन में आ गए हैं। पर्ल वी पुरी के समर्थन में एकता कपूर, क्रिस्टर डिसूजा, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी ने पोस्ट किया था। इसी कड़ी में अब एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार का नाम भी जुड़ गया है। दिव्या खोसला कुमार ने ना सिर्फ पर्ल वी पुरी का समर्थन किया बल्कि पीड़िता के माता-पिता पर संगीन आरोप लगाए हैं। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने पीड़िता के परिवार की पहचान भी उजागर कर दी।



दिव्या खोसला कुमार ने शेयर किया पोस्ट
एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में काफी लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने पीड़िता के माता-पिता की फोटो और नाम सब कुछ उजागर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, कोई भी व्यक्ति किसी भी प्लेटफॉर्म से रेप पीड़िता की पहचान जाहिर नहीं कर सकता और न ही ऐसी कोई जानकारी दे सकता है, जिससे पीड़िता को पहचाने जाने की संभावना हो। सोशल मीडिया पर दिव्या खोसला कुमार को लोगों ने खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया है।

Divya Khosla Kumar Supports Pearl V Puri But Revealed The Identity Of Alleged Rape Victim
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : instagram

क्या लिखा था पोस्ट में
दिव्या खोसला कुमार पर्ल वी पुरी को सपोर्ट करते हुए उन्हें निर्दोष बताया। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता के माता-पिता को लेकर कई खुलासे किए। सिर्फ यही नहीं उन्होंने सभी आरोपों को गलत बताते हुए पीड़िता के परिवार को झूठा भी कहा। अब एक्ट्रेस की पोस्ट पर लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।

Divya Khosla Kumar Supports Pearl V Puri But Revealed The Identity Of Alleged Rape Victim
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : instagram

दिव्या खोसला ने लिखा मैं सबसे अपील करती हूं पर्ल का सपोर्ट करें। मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी जब तक पीड़ित के मां-बाप मीडिया के सामने आकर सच नहीं कहते। हम किसी के साथ यह बर्बादी कैसे देख सकते हैं। बता दें, दिव्या खोसला कुमार और पर्ल वी पुरी ने म्यूजिक एलबम में साथ काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Khosla Kumar Supports Pearl V Puri But Revealed The Identity Of Alleged Rape Victim
दिव्या खोसला कुमार, देवोलिना भट्टाचार्या - फोटो : Instagram

पहचान उजागर करने वालों पर भड़कीं देवोलिना भट्टाचार्या
दिव्या खोसला कुमार के पोस्ट के बाद देवोलिना भट्टाचार्या ने ट्वीट कर लिखा, 'मां-बाप ने इंसानियत सिखाई होती तो जाकर सात साल की बच्ची की मां के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गधों की तरह कॉमेंट करने से पहले 100 बार सोचते। और जिसने भी पीड़िता की पहचान उजागर की है, उसे जेल में बंद कर देना चाहिए। उम्मीद करती हूं तुम्हारे अपने इस स्थिति से कभी न गुजरें।' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'कुछ तो इंसानियत रखो। कैसे गंदे लोग हो तुम लोग? डिक्शनरी खोलो और 'Empathy' का मतलब चेक करो इडियट्स। इस बकवास डिस्कशन को यहीं बंद कर दो और कोर्ट को फैसला लेने दो। वाकई इंसानियत एकदम गिर गई है। बहुत ही घटिया है यह।'

विज्ञापन
Divya Khosla Kumar Supports Pearl V Puri But Revealed The Identity Of Alleged Rape Victim
एकता कपूर - फोटो : Instagram

डीसीपी ने एकता कपूर को दिया था जवाब
बता दें, इसके पहले एकता कपूर ने पर्ल वी पुरी को निर्दोष बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। इसके साथ ही उन्होंने भी पीड़िता के परिवार को झूठा बताया था। एकता कपूर को डीसीपी ने जवाब देते हुए लिखा था, 'यह सभी आरोप झूठे नहीं हैं। अभी हम मामले की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में लगे हैं और जल्द ही सच से पर्दा उठ जाएगा।' फिलहाल, पर्ल वी पुरी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed