{"_id":"60bf23e78ebc3e380705f8a8","slug":"sushant-singh-rajput-all-about-his-career-and-journey-from-televison-to-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि: 'मानव' बन घर-घर में मशहूर हुए थे सुशांत सिंह राजपूत, शानदार रहा फिल्मी सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुण्यतिथि: 'मानव' बन घर-घर में मशहूर हुए थे सुशांत सिंह राजपूत, शानदार रहा फिल्मी सफर
छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर यूं तो कई सितारे तय करते हैं लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के इस सफर को देखकर लगा था कि उन्होंने इसे बड़ी ही आसानी से पलक झपकते ही तय कर लिया। हालांकि ऐसा नहीं है, सुशांत ने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी, तब जाकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था। किसी को क्या पता था कि सुशांत इतनी जल्दी दुनिया से अपना मोह मोड़ लेंगे। 14 जून को उन्हें गुजरे हुए एक साल होने जा रहा है। 21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत ने टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। टेलीविजन की दुनिया में वो एक चमकता सितारा रहे। इंजीनियरिंग करने वाले सुशांत फिल्मों में कैसे आए चलिए आपको बताते हैं।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ ऐसे की करियर की शुरुआत -
शायद कम ही लोग जानते होंगे कि सुशांत को मानव बनाने में सबसे बड़ा हाथ एकता कपूर का ही था। आइए बताते हैं इस पूरे किस्से के बारे में ...
साल 2002 में सुशांत की मां का निधन हो गया। उसी साल उनका परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया। सुशांत पढ़ने में बहुत होशियार थे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करते हुए सुशांत को लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बाद में सुशांत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी और श्यामक डावर के डांस ग्रुप को ज्वॉइन कर लिया। श्यामक के साथ सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए। सुशांत एक बेहतरीन डांसर थे। ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सुशांत को ऐश्वर्या राय के साथ जूनियर डांसर के तौर पर डांस करने का मौका मिला।
3 of 5
एकता कपूर, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2008 में सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया। इस टीवी सीरियल में सुशांत ने प्रीत सिंह जुनेजा का किरदार निभाया था। प्रीत सीरियल के लीड एक्टर प्रेम जुनेजा का सौतेला भाई रहता है। हालांकि इस सीरियल में सुशांत को लोगों ने खास नोटिस नहीं किया लेकिन वो एकता के दिल में जगह बना चुके थे। एकता ने सीधे उन्हें अपने अगले धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में बड़ा ब्रेक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पवित्र रिश्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
'पवित्र रिश्ता' में वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आए। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी और वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख कर लिया। साल 2013 में सुशांत ने 'काय पो छे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसमें सुशांत के काम की काफी तारीफ हुई।
विज्ञापन
5 of 5
दिल बेचारा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद 'शुद्ध देसी रोमांस', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' और 'पीके' जैसी फिल्मों में सुशांत नजर आए। साल 2016 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाकर सुशांत बॉलीवुड पर छा गए। इसके बाद वो 'राब्ता', 'केदारनाथ', 'सोनचिरैया', 'छिछोरे' और 'ड्राइव' में नजर आए। वहीं सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी जो उनके चले जाने के बाद रिलीज हुई थी और एक बार फिर वो सबको रुला गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।