हिंदी सिनेमा में कई हीरोइनें ऐसी रही हैं जो 2-4 फिल्में करके ही अमर हो गईं। इन एक्ट्रेस में एक नाम दिव्या भारती का भी है। 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक दिव्या भारती की महज 19 साल की उम्र में मौत हो गई थी।
इस वजह से पहली फिल्म से निकाल दी गईं थीं दिव्या भारती, 500 रुपए में करनी पड़ी थी दूसरी मूवी
दिव्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उस समय की थी जब वो नौवीं क्लास में पढ़ती थीं। एक्टर गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने उन्हें अपनी फिल्म 'राधा का संगम' में साइन कर लिया। दिव्या भी मन लगाकर एक्टिंग और डांस की ट्रेनिंग लेने लगीं।
इस वजह से पहली फिल्म से निकाल दी गईं थीं दिव्या भारती, 500 रुपए में करनी पड़ी थी दूसरी मूवी
कीर्ति दिव्या पर मेहरबान थे। इसको देख लोग उनके रिश्ते को अफेयर का नाम देने लगे। इन सब अफवाहों से परेशान कीर्ति ने दिव्या को फिल्म से बाहर कर जूही चावला को साइन कर लिया। लेकिन इसका पुख्ता कारण क्या था ये पता नहीं चल पाया।
इस वजह से पहली फिल्म से निकाल दी गईं थीं दिव्या भारती, 500 रुपए में करनी पड़ी थी दूसरी मूवी
कीर्ति का कहना था कि दिव्या फिल्म के लिए अभी मेच्योर नहीं हो पाई हैं। इसलिए उन्हें फिल्म में नहीं लिया गया। इस घटना से दिव्या काफी निराश हो गई थीं। वो फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही थीं। एक इंटरव्यू में दिव्या की मां ने कहा था कि दिव्या का मूड इतना खराब हो गया था कि उन्हें घुमाने के लिए कश्मीर ले जाना पड़ा था।
इस वजह से पहली फिल्म से निकाल दी गईं थीं दिव्या भारती, 500 रुपए में करनी पड़ी थी दूसरी मूवी
कुछ समय के बाद दिव्या को साउथ की फिल्मों के ऑफर आने लगे। दिव्या की पहली साउथ की फिल्म 'बाबली राजा' थी जो 1990 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बेहर सफल रही थी। इस फिल्म के बाद दिव्या साउथ की सुपरस्टार बन गई थीं। साउथ में कामयाब होती दिव्या को देख फिल्म मेकर राजीव ने उन्हें अपनी फिल्म 'विश्वात्मा' में लेने का फैसला किया।