एम. एस. धोनी, बागी 2 और भारत जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए मशहूर एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी अगली फिल्म मलंग को लेकर व्यस्त हैं, जिनमें आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर उनके को-एक्टर्स हैं। इस फिल्म के सारे कलाकार हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मलंग की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए जिसमें दिशा ने भी शो में कुछ चौंकाने वाले पलों के बारे में बताया।
2 of 5
Aditya Roy Kapur and Disha Patani
- फोटो : ScreenGrab From Song
दिशा ने इस फिल्म में अपने ग्रे किरदार के बारे में बताया और गोवा में शूट किए गए कुछ स्टंट सीक्वेंस के बारे में भी खुलासा किया। इस शो के दौरान उत्सुकतावश कपिल ने इन कलाकारों से गोवा में एक रोमांटिक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के उनके अनुभवों के बारे में जानना चाहा। आदित्य ने बताया, "यह उतना मस्ती भरा और आसान नहीं था, जितना कि यह नजर आ रहा है। हमें शूटिंग के दौरान बहुत मुश्किलें हुईं क्योंकि हम गोवा की तपती धूप में मुश्किल स्टंट सीक्वेंस की शूटिंग करते थे। अपने रूटीन डाइट के चलते हमें मुश्किल से ही खाने को मिलता था।"
3 of 5
Aditya Roy Kapur and Disha Patani
- फोटो : ScreenGrab From Song
इसी तरह अपना अनुभव बताते हुए दिशा ने कहा, "मुझे याद है जब मुझे एक बड़ी पहाड़ी से कूदकर एक स्टंट परफॉर्म करने को कहा गया था। मुझे ऊंचाई से डर लगता है। इसमें स्टंटमैन मुझे गाइड कर रहे थे। मैं पहाड़ी से तिरछी स्थिति में गिर पड़ी। इसमें मेरे कान सुन्न पड़ गए और पूरे एक दिन तक मुझे कुछ भी सुनाई नहीं दिया।"
4 of 5
मलंग टीम
- फोटो : amar ujala
इसके बाद कपिल ने एक गेम खेला, जिसमें उन्होंने मेहमानों से जानना चाहा कि क्या उन्होंने अपने जिम में लोगों पर नजर रखी है। मोहित सूरी और अनिल कपूर ने यह कहकर इंकार कर दिया कि जब वो जिम में होते हैं तो आईने में केवल खुद को देखते हैं। हालांकि जब यही सवाल दिशा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैंने अपनी अभी तक की जिंदगी में केवल एक ही व्यक्ति पर नजर रखी है।"
5 of 5
Aditya Roy Kapur and Disha Patani
- फोटो : ScreenGrab From Song
गौरतलब है कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अपनी जबर्दस्त केमिस्ट्री से काफी चर्चा में हैं, और हमें भी कुछ रिलेशनशिप गोल्स दे रहे हैं। बता दें मलंग में आदित्य और दिशा स्काई डाइविंग, सब विंग, वाटर काइटसर्फिंग, राइडिंग क्वाडबाइक्स आदि जैसे बहुत सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स करते हुए नजर आएंगे।