मधुर भंडारकर को हिंदी सिनेमा का नामचीन निर्देशक बना देने वाली फिल्म ‘चांदनी बार’ (2001) की कहानी अब आगे बढ़ने वाली है। वैसे तो इस फिल्म का रीमेक बनाने का दावा तमाम लोग तमाम बार कर चुके हैं, लेकिन अब खबर है कि इस फिल्म के निर्माता आर मोहन और उनके बेटे अमित मोहन ने इसकी सीक्वल की कहानी करीब करीब फाइनल कर ली है।
2 of 4
निर्देशक सुदीप्तो सेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि फिल्म ‘चांदनी बार’ के बौद्धिक संपदा अधिकार इसके मूल निर्माताओं के पास ही है और इसकी सीक्वल बनाने के लिए फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन के साथ उनकी बातचीत भी अंतिम दौर में चल रही है। मोहन परिवार और सुदीप्तो सेन के बीच चल रही बातचीत की जानकारी वैसे तो हिंदी फिल्म जगत के अपर सर्किल के कई लोगों को बीते कुछ महीनों से रही है, लेकिन इस बारे में कोई भी आधिकारिक बात सुदीप्तो ने अब तक नहीं की है।
ये खबर भी पढ़ें: Tabu: आपत्तिजनक खबरें फैलाने वालों पर भड़कीं तब्बू, बयान जारी कर दी चेतावनी
3 of 4
निर्देशक सुदीप्तो सेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी कंपनी सिपिंग टी के बैनर तले बनी फिल्म ‘चरक’ की एक टेक्निकल स्क्रीनिंग के दौरान इस बारे में सुदीप्तो से कुछ लोगों ने बात की थी और ये बात वहीं से लीक हो गई। सुदीप्तो के करीबी सूत्र बताते हैं कि इसे लेकर उनके पास और अमित मोहन के पास मीडिया जगत के तमाम लोग लगातार फोन करते रहे हैं लेकिन दोनों पक्षों ने बिना कागजी कार्यवाही पूरे हुए फिल्म ‘चांदनी बार 2’ के बारे में कुछ भी कहने से इन्कार ही किया है।
ये खबर भी पढ़ें: Tabu: तब्बू के जबरा फैन हैं ब्रिटिश अभिनेता मार्क स्ट्रॉन्ग, भारत यात्रा के दौरान मुंबई में की मुलाकात
4 of 4
अभिनेत्री तब्बू ने 'चांदनी बार' में निभाया था मुख्य किरदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कहानी इस बार मुमताज की बेटी से आगे बढ़ने की बात ‘अमर उजाला’ को पता चली है। फिल्म की कास्टिंग पर भी सुदीप्तो की टीम अरसे से काम करती रही है। फिल्म ‘चांदनी बार’ में मुमताज का किरदार तब्बू ने ही निभाया था और उनसे भी इस बारे में सुदीप्तो की टीम की बात होती रही है। तब्बू को इस फिल्म के लिए अभिनय का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, फिल्म ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और भी जीते थे।