Tabu: तब्बू के जबरा फैन हैं ब्रिटिश अभिनेता मार्क स्ट्रॉन्ग, भारत यात्रा के दौरान मुंबई में की मुलाकात
British star Mark Strong And Tabu: ब्रिटिश एक्टर मार्क स्ट्रॉन्ग बॉलीवुड अदाकारा तब्बू के जबरा फैन हैं। मार्क इस वक्त भारत में हैं और इस दौरान उन्होंने तब्बू से मुलाकात की।
विस्तार
अभिनेत्री तब्बू और ब्रिटिश एक्टर मार्क स्ट्रॉन्ग ने सीरीज 'ड्यून: प्रोफेसी' में साथ काम किया है। मार्क इस वक्त भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी को-स्टार तब्बू से मुलाकात की। उन्होंने यह भी कहा कि वे तब्बू के जबरा फैन हैं। मार्क मुंबई में तब्बू से मिले। उन्होंने तब्बू के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Ajith Kumar: दो महीने में तीसरी बार रेसिंग के दौरान कार दुर्घटना का शिकार हुए अजित कुमार, वीडियो आया सामने
मार्क ने जताई तब्बू से मुलाकात की खुशी
मार्क स्ट्रॉन्ग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटोज शेयर कीं। इनमें वे तब्बू के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'शानदार रीयूनियन'। 61 वर्षीय एक्टर मार्क ने तब्बू के साथ मुलाकात का जिक्र करते हुए खुद को उनका जबरा फैन बताया। एक्टर ने लिखा, 'ग्लैमरस खूबसूरत और प्रतिभाशाली तब्बू के साथ उनका सबसे बड़ा फैन। फ्रांसेस्का और जेविको से मिलकर एक शानदार शाम बिताई'।
तब्बू ने भी साझा किया पोस्ट
अभिनेत्री तब्बू ने भी मार्क के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, 'फ्रांसेस्का और जेविको की मुलाकात'। सीरीज 'ड्यून: प्रोफेसी' बीते साल नवंबर में रिलीज हुई थी। इसमें तब्बू ने सिस्टर फ्रांसेस्का और स्ट्रॉन्ग ने जेविको का किरदार अदा किया।
राजस्थान घूमने निकले मार्क
मार्क ने सोशल मीडिया पर यह भी बताया कि भारत यात्रा के दौरान वे राजस्थान भी गए। वहां शानदार जगहों पर घूमे और लोगों से मुलाकात की। मार्क को 'शरलॉक होम्स', 'किंग्समैन: द सीक्रेट सर्विस' और '1917' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अपनी भारत यात्रा के दौरान वे पहली बार राजस्थान घूमने आए। यहां वे जयपुर में आमेर किला और जौहरी बाजार जैसी जगहों पर घूमे।
यह खबर भी पढ़ें:
Triptii Dimri Birthday: 'लैला मजनू' के बाद एक्टिंग छोड़ने वाली थीं तृप्ति डिमरी, 20 मिनट के रोल ने बदली किस्मत