फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhoot bangla actress Tabu Slams Controversial article on false statement

Tabu: आपत्तिजनक खबरें फैलाने वालों पर भड़कीं तब्बू, बयान जारी कर दी चेतावनी

Tue, 21 Jan 2025 11:56 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 21 Jan 2025 11:56 AM IST
सार

Tabu: अभिनेत्री तब्बू ने अपने खिलाफ फैलाए गए आपत्तिजनक अफवाहों पर गुस्से का इज़हार किया और एक बयान जारी कर फर्जी रिपोर्ट्स फैलाने वालों को चेतावनी दी।

विज्ञापन
Bhoot bangla actress Tabu Slams Controversial article on false statement
हॉलीवुड सीरीज 'ड्यून प्रोफेसी' के एक सीन में तब्बू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तब्बू ने अपनी फिल्म भूत बंगला के साथ जुड़ने की खुशी हाल ही में साझा की थी, लेकिन इसके बीच वह एक अन्य वजह से सुर्खियों में आ गईं। दरअसल, एक हालिया रिपोर्ट में अभिनेत्री के बारे में ऐसा दावा किया कि तब्बू ने एक आदमी के साथ बिस्तर शेयर करने की इच्छा जाहिर की थी। इस रिपोर्ट के बाद तब्बू ने अपनी टीम के माध्यम से नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान के साथ यूलिया की रोमांटिक तस्वीर, करीब खड़े दिखे दोनों, चेहरे पर दिखी प्यारी मुस्कान

विज्ञापन

तब्बू की टीम ने जारी किया बयान

तब्बू की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया,  "प्रेस बंद करो... कई वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल हैं, जिन्होंने तब्बू के नाम पर कुछ गलत बयान दिए हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि उन्होंने कभी ये उद्धरण नहीं दिए। लोगों को गुमराह करना नैतिकता का गंभीर उल्लंघन है।" 
Bigg Boss 18: इसलिए बिग बॉस की शूटिंग से वापस लौटे अक्षय कुमार, बोले- 'मुझे कुछ और काम था, वो थोड़ा लेट...'

विज्ञापन

बयान जारी कर की माफी की मांग

बयान में तत्काल कार्रवाई का आह्वान करते हुए कहा गया, "हम मांग करते हैं कि ये वेबसाइटें तुरंत मनगढ़ंत उद्धरण हटाएं और माफी मांगें।" अभिनेत्री की टीम ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की निराधार और अपमानजनक रिपोर्टें एक कलाकार की प्रतिष्ठा को धूमिल करती हैं।
Raid: 'गेम चेंजर' और 'पुष्पा 2' के निर्माताओं के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, कथित टैक्स चोरी का आरोप

विज्ञापन

इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में तब्बू ड्यून: प्रॉफेसी में अपने रोल को लेकर चर्चा में आई थीं। इस समय उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एक खुशखबरी दी कि वह 25 साल बाद अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला में नजर आएंगी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।
Thandel: नागा चैतन्य की पैन इंडिया 'थंडेल' को बड़े पैमाने पर किया जाएगा प्रमोट, इन शहरों के लिए तैयारी शुरू
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed