बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा (Dia Mirza) इस साल की शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले शादी फिर वैकेशन और उसके बाद प्रेग्नेंसी। लेकिन इस सब के बीच दीया एक बार फिर लाइमलाइट का हिस्सा बनी हैं। यह तो सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना इतना भी आसान नहीं है। कई चीजों का सामना करने के बाद कहीं जाकर एक मुकाम हासिल होता है। बीते दिनों भी कई अभिनेत्रियों ने कास्टिंग काउच पर कई अहम खुलासे किए थे। वहीं दीया मिर्जा ने भी हाल ही में एक चौंका देने वाला बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
दीया मिर्जा, आर माधवन
- फोटो : 'रहना है तेरे दिल में'
दीया मिर्जा ने साल 2001 में आई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसमें आर माधवन और सैफ अली खान ने बतौर लीड एक्टर उनके साथ काम किया था। दीया के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान दीया ने इंडस्ट्री में सेक्सिज्म (sexism) पर खुलकर अपनी राय रखी है।
3 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : Instagram
एक इंटरव्यू में दीया मिर्जा ने बताया है कि उनकी पहली फिल्म के दौरान उन्हें सेक्सिज्म का सामना करना पड़ा था। दीया आगे कहती हैं, 'लोग सेक्सिस्ट सिनेमा लिख रहे थे, इसके बारे में बातें कर रहे थे और मैं भी उन कहानियों का एक हिस्सा थी। मैं ऐसे लोगों के साथ ही एक्टिंग कर रही थी जो किसी पागलपन से कम नहीं था।' दीया अपनी बात को समझाने के लिए एक उदाहरण देती हैं और कहती हैं कि एक मेकअप आर्टिस्ट केवल एक पुरुष ही हो सकता है, महिला नहीं। एक हेयर ड्रेसर महिला ही होगी।
4 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : Instagram
दीया आगे बताती हैं कि जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा तब उनकी फिल्म यूनिट में 120 से ज्यादा क्रू मेंबर हुआ करते थे लेकिन उसमें केवल चार या पांच ही महिलाएं होती थीं। दीया के अनुसार, 'हम एक पुरुष प्रधान देश में रहते हैं जहां पितृसत्तात्मक समाज कायम है। फिल्म इंडस्ट्री का नेतृत्व भी काफी हद तक पुरुषों के हाथ में है तो यह साफ है कि इस इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सेक्सिज्म है।'
5 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि 15 फरवरी को अभिनेत्री दीया मिर्जा शादी के बंधन में बंध गई थीं। उन्होंने बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की है। कई वजहों से दोनों की शादी चर्चा में रही। फिर चाहे वो महिला पुजारी द्वारा विवाह संपन्न करवाने को लेकर हो या फिर समारोह में इको फ्रेंडली सजावट की वजह से। इसके बाद अभिनेत्री दीया पति वैभव के साथ मालदीव में हनीमून के लिए गई थीं। यहीं से उन्होंने ऐलान किया था कि वह अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं।