अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वालीं दीया मिर्जा को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की हीरोइन के तौर पर जाना जाता है। दीया मिर्जा ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से दीया अपनी मासूमियत से लोगों के दिलों पर राज करने लगीं। 9 दिसंबर 1981 को हैदराबाद में जन्मीं दीया मिर्जा के बारे में जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
Dia Mirza
- फोटो : file photo
दीया की मां दीपा बंगाली हिन्दू हैं जबकि उनके पिता फैंक हैडरिच जर्मन। 4 साल की उम्र में ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया। दीया की मां ने हैदराबाद के ही रहने वाले अहमद मिर्जा से दूसरी शादी की, जिसके बाद दीया ने अपने नाम के आगे भी मिर्जा लिखना शुरू कर दिया। 16 साल की उम्र में दीया मिर्जा ने काम करना शुरू कर दिया था। वो एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। कॉलेज के दिनों से ही दीया को कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे।
3 of 5
priyanka, lara and dia
- फोटो : file photo
साल 2000 में दीया ने फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। वो सेकेंड रनर अप रहीं। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में वो मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस एवॉन और मिस क्लोजअप स्माइल भी जीतीं। 18 साल की उम्र में दीया मिर्जा मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं। इसी साल प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं और लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।
4 of 5
dia mirza
- फोटो : file photo
दीया मिर्जा ने 18 अक्टूबर 2014 में अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा को लंबेे समय तक डेट करने के बाद दिल्ली में शादी की। दीया का बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी भी है। इसके अलावा वो सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहती हैं। दीया नर्मदा बचाओ आंदोलन का हिस्सा रह चुकी हैं।
5 of 5
dia mirza
- फोटो : file photo
दीया ने दीवानापन, तुमको न भूल पाएंगे, दम, परिणीता, फिर हेरा फेेरी, लगे रहो मुन्नाभाई और संजू जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 2011 में रिलीज हुई लव ब्रेकअप्स जिंदगी उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म थी। हिन्दी के अलावा उन्होंने बंगाली और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।