प्रियंका-निक की रॉयल शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शाही तरीके से शादी की। इस रॉयल वेडिंग में करीब 200 मेहमान शामिल हुए। मेहमानों के आने-जाने के लिए खास जेट प्लेन का इंतजाम किया गया था। खबरों की मानें तो प्रियंका-निक ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में करोड़ों रुपए लुटा दिए। शादी के बाद प्रियंका ने दिल्ली के होटल ताज पैलेस में रिसेप्शन पार्टी दी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को आशीर्वाद और तोहफे में गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भी दिया।
2 of 5
mukesh ambani
- फोटो : amar ujala
अंबानी की बेटी का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन
अंबानी परिवार की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी की सभी रस्में उदयपुर में चल रही हैं। ईशा की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 8 और 9 दिसंबर को है। जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी। एयरपोर्ट पर विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ स्पॉट की गईं तो वहीं जॉन अब्राहम भी देखे गए। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली के साथ पहुंचे। इस बीच ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उदयपुर झील के पास स्टेज बनाया गया है।
3 of 5
kedarnath
- फोटो : twitter
सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की मच अवेटेड केदारनाथ इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। केदारनाथ की कहानी एक हिन्दू टूरिस्ट (सारा अली खान) और एक मुस्लिम पिट्ठू (सुशांत सिंह राजपूत) की प्रेम कहानी पर आधारित है। केदारनाथ की कहानी साल 2013 में आई उत्तराखंड बाढ़ के इर्द-गिर्द है। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की ये डेब्यू फिल्म है। इस वजह से भी फिल्म की चर्चा जोरों पर है। फिल्म को क्रिटिक्स के मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं हालांकि सारा अली खान के एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।
4 of 5
mika singh
- फोटो : file photo
यौन शोषण के आरोप में मीका गिरफ्तार
बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह को दुबई के अबु धाबी में गिरफ्तार किया गया। उन पर एक नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। मीका पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। बता दें कि मीका परफॉर्मेंस की वजह से दुबई गए थे। वहीं उनके भाई दलेर मेहंदी ने बचाव करते हुए कहा कि वह अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या हुआ है। उन्होंने बताया कि मीका दुबई में अपने शो करने के लिए आए थे। जिस ब्राजीलियन लड़की ने मीका पर आरोप लगाए हैं वह लड़की और उसकी मां उनके सिंगिग-डांसिंग ग्रुप से पिछले 3-4 सालों से जुड़ी हुई है।
5 of 5
vicky kaushal
- फोटो : amar ujala
'उरी' का ट्रेलर रिलीज
साल 2019 के शुरुआती दिनों में ऐसी तमाम फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों में देशभक्ति का नया जोश भरेंगी। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म उरी इसकी पहली कड़ी है। फिल्म का ट्रेलर इस बुधवार को जारी हुआ। ट्रेलर की कैच लाइन है, 'ये नया हिंदुस्तान है। ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।' उरी में विक्की कौशल और परेश राव मुख्य भूमिका में हैं। रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन की ये फिल्म अगले साल 11 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।