दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्हें फैंस से बातें करना बहुत पसंद है। रविवार को उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं और 34 साल पहले रिलीज हुई अपनी फिल्म हुकूमत का एक वीडियो साझा किया है।
धर्मेंद्र ने याद किए पुराने दिन, 34 साल पहले रिलीज हुई अपनी इस फिल्म का वीडियो किया साझा
फिल्म हुकूमत साल 1987 में रिलीज हुई थी। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ रति अग्निहोत्री, जुगल हंसराज (बाल कलाकार के तौर पर), दिवंगत अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर, शम्मी कपूर और प्रेम चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। वीडियो साझा करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा- ‘हुकूमत के 34 साल, आप सभी के ढेर सारे प्यार के साथ।‘
HUKUMAT 34 years 🙏with 💝 love to you all. pic.twitter.com/O9Wvgo5Ead
धर्मेंद्र के इस वीडियो को देखकर फैंस ने ढेर सारा प्यार जताया। एक यूजर ने लिखा- 'हुकूमत 1987 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी और इसने सभी जगह गोल्डन जुबली मनाई। इसी साल आपने सात हिट फिल्में दीं और रिकॉर्ड बनाया जो आज तक बॉलीवुड का कोई अभिनेता तोड़ नहीं पाया।'
धर्मेंद्र ने कराया था कोरोना टेस्ट
कुछ दिन पहले धर्मेंद्र के स्टाफ को कोरोना होने की खबर सामने आई थी जिसमें अभिनेता के स्टाफ के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उसके तुरंत बाद ही धर्मेंद्र ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराने का फैसला लिया था। टेस्ट कराने के बाद धरम पाजी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। यह जानकारी साझा करते हुए उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया।
मालूम हो कि धर्मेंद्र कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले चुके हैं। उन्होंने वैक्सीनेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था, "ट्वीट करते करते जोश आ गया और मैं निकल गया। यह सब मैं दिखावे के लिए नहीं, बल्कि आप सबको प्रेरित करने के लिए कर रहा हूं। दोस्तों अपना ध्यान रखें।"
ऋतिक रोशन के बेटे रेहान के 15वें जन्मदिन की तस्वीरें, सुजैन खान सहित जुटे परिवार के अन्य सदस्य