हाल ही में लंदन स्थित अपनी ससुराल से वापस अपने मायके पुणे लौटीं अभिनेत्री राधिका आप्टे ने होली पर अपनी अगली फिल्म के पोस्टर से घूंघट हटा दिया है। पोस्टर एक नई नवेली दुल्हन का है जो अपने अंटे में पिस्तौल फंसाती दिख रही है। फिल्म का नाम भी काफी रोचक है, मिसेज अंडरकवर।
2 of 5
मिसेज अंडरकवर
- फोटो : फिल्म पोस्टर
होली की शुभकामनाओं के एक वीडियो के साथ फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए राधिका आप्टे कहती हैं, “फिल्म की निर्देशक अनुश्री जब मेरे पास फिल्म की कहानी लेकर आईं थी तो सबसे ज्यादा मुझे इसके नएपन ने प्रभावित किया था। अब जब मैंने फिल्म का फर्स्ट लुक देखा तो मुझे फिर से वैसी ही उत्तेजना महसूस हुई। फिल्म का हिस्सा होने की वजह से तो ये पोस्टर मुझे भाया ही, एक दर्शक की तरह भी मैं इससे खुद को जोड़ पा रही हूं। मुझे खुशी है कि फिल्म की मूल भावना को हम फिल्म के पहले पोस्टर में दर्शकों के सामने ला सके।”
3 of 5
राधिका आप्टे
- फोटो : Twitter: @IFCCenter
फिल्म ‘मिसेज अंडरकवर’ में राधिका आप्टे डिजिटल एंटरटेनमेंट दुनिया के मशहूर अभिनेता सुमीत व्यास के साथ दिखेंगी। फिल्म की निर्देशक अनुश्री मेहता बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म के पोस्टर के बारे में काफी उत्साहित दिखीं। वह कहती हैं, ‘इस फिल्म का नाम, इसकी कल्पना और इसका विचार एक लंबे मंथन से निकला है। मुझे खुशी है कि इस किरदार के लिए हम राधिका आप्टे का साथ पा सके। फिल्म का पहला लुक दुनिया के सामने लाने का एहसास होती ही बिल्कुल अलग है। हम दर्शकों को एक अच्छी फिल्म दिखानाचाहते हैं और हमने इसके लिए काफी मेहनत भी की है।’
4 of 5
अनुश्री मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुश्री मेहता फिल्मी दुनिया का जाना पहचाना नाम भले न हो लेकिन पिछले साल रिलीज हुई उनकी शॉर्ट फिल्म ‘अनकही’ काफी चर्चा में रही थी। फिल्म ‘इंदु की जवानी’ के निर्देशक अबीर सेनगुप्ता के साथ एक बांग्ला फीचर फिल्म बना चुकी अनुश्री का नाता छोटे परदे से भी रहा है। बतौर लेखक अनुश्री का नाम चर्चित अपराध धारावाहिक ‘सीआईडी’ की लेखक के तौर पर भी आईएमडीबी पर दर्ज है।
5 of 5
राधिका आप्टे
- फोटो : Twitter: @IFCCenter
वहीं, 35 साल की हो चुकी राधिका आप्टे के लिए फिल्म ‘मिसेज अंडरकवर’ का भारतीय दर्शकों को पसंद आना बेहद जरूरी है। करीब 16 साल से हिंदी सिनेमा का हिस्सा रहीं राधिका की पिछली फिल्म ‘ए कॉल टू स्पाई’ की भी चर्चा खूब हुई। राधिका की आखिरी हिट फिल्म आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘अंधाधुन’ रही है, उसके बाद से वह फिल्म ‘बाजार’ से लेकर ‘रात अकेली है’ तक कई फिल्मों में अलग अलग भूमिकाओँ में दिख चुकी हैं।